Weather Forecast Update: महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Kolkata: A vehicle plies on a road amid rains, in Kolkata, Friday, June 24, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI06_24_2022_000095A)
Weather Forecast Today LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि गुजरात में मानसून अब सक्रिय है क्योंकि कच्छ क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. अगले दो दिनों के लिए महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गयी है. झारखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. मुंबई में बारिश जारी रही, जिससे कुछ निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानें यूपी, बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम
इन राज्यों में होगी हल्की बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम एजेंसी skymetweather के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, दक्षिण भारत कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश संभव है. skymetweather के अनुसार ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश, गुजरात के शेष हिस्सों, दक्षिण राजस्थान, उत्तराखंड की तलहटी, हिमाचल प्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
इन राज्यों में अगले 5 दिनों के दौरान होगी बारिश
मौसम विभाग (आईएमडी) दिल्ली के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और कर्नाटक में अलग-अलग भारी वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार पूर्वी सिंघभूम, सराईकेला खरसावां, पश्चिम सिंघभूम जिले के कुछ भागों में वज्रपात के साथ बारिश की प्रबल संभावना है. आईएमडी ने मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है.
मुंबई, ठाणें और पालघर में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग (आईएमडी) मुंबई ने गुरुवार को मुंबई,ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी अधिकारी जयंत सरकार ने बताया कि पिछले 3-4 दिनों में मानसून की अनुकूल परिस्थितियों के कारण मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है. वहीं अगले 4-5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा.
मुंबई में भारी बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश होने और कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने 40-50 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए