Live Updates

Weather Forecast Update: दिल्ली में बारिश के आसार, जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today Updates: राजस्थान के अनेक इलाकों में मानसून की बारिश का दौर जारी है. अगले कुछ दिन में ओडिशा में भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान है. बिहार के तीन जिलों में मंगलवार की देर शाम से बुधवार तक आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी. जानें झारखंड-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर बारिश बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

अगले दो दिन दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश होने की संभावना जतायी है. लुटियंस दिल्ली के समीप शुक्रवार को इंडिया गेट, संसद मार्ग, आईटीओ, पालम, शाहदरा, दिलशाद गार्डन, आयानगर, डेरामंडी, पीतमपुरा और नजफगढ़ में बारिश हुई. मौसम कर्यालय ने बताया कि शहर में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों के दौरान 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई.

केरल बारिश: आठ उत्तरी जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

केरल के दक्षिण जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शुक्रवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली, जबकि मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के उत्तरी हिस्से के आठ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कसारगोड जिलों के लिए भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, उमस से मिली राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह कई इलाकों में बारिश होने से उमस से राहत मिली. साकेत, मालवीय नगर, बुराड़ी, जीटीबी नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, लाजपत नगर और कैलाश हिल्स में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

7 अगस्त को एक कम दबाव के क्षेत्र बनने की संभावना

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 7 अगस्त को एक कम दबाव के क्षेत्र बनने की संभावना नजर आ रही है. इस वजह से राज्य के कई जिलों में 5 अगस्त से आगामी 10 अगस्त तक गरज और वज्रपात के साथ हल्की तो कहीं अत्याधिक भारी बारिश हो सकती है.

अगले 3 दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

यूपी के गोरखपुर में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार से अगले 3 दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. गोरखपुर में आंशिक बादल के साथ-साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola