ePaper
Live Updates

Weather Forecast: दिल्ली में भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Updated at : 22 Aug 2022 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: दिल्ली में भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Weather Forecast LIVE Update Today: मॉनसूनी बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और मकान ढहने की घटना में उत्तर के पहाड़ी इलाकों और पूर्व के मैदानी इलाकों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी. दिल्ली में बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है. इधर झारखंड में रविवार को भी बारिश की संभावना है. ओडिशा में कम दबाव का एक क्षेत्र बनने से मूसलाधार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी. मध्य प्रदेश के चार जिलों में मूसलाधार से अत्सधिक मूसलाधार बारिश का अनुमान है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:09 AM. 22 Aug 227:09 AM. 22 Aug

दिल्ली में भारी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मध्य हिस्से में रविवार को दोपहर बाद भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली.

10:24 PM. 21 Aug 2210:24 PM. 21 Aug

उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, चार लोग बहे

उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को उफनाई नदियों में बहकर चार लोग लापता हो गए जबकि अनेक स्थानों पर हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से कई रास्ते अवरूद्ध हो गए हैं. नैनीताल के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि जिले के गरमपानी क्षेत्र के भुजान में कोसी नदी में दो युवक बह गए. इसके अलावा, रानी बाग के पास गौला नदी में भी दो व्यक्तियों बह गये हैं.(भाषा)

10:24 PM. 21 Aug 2210:24 PM. 21 Aug

भोपाल में जोरदार बारिश

मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है. भारी बरसात से कई जिले पानी पानी हो चुके हैं. राजधानी भोपाल का भी बुरा हाल है. वहीं, तेज बारिश को देखते हुए भोपाल में जिला शिक्षा अधिकारी ने कल सभी स्कूलों को रखने का ऐलान किया है.

10:24 PM. 21 Aug 2210:24 PM. 21 Aug

राजधानी दिल्ली में बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी. वहीं, बारिश के बाद लोगों के तेज उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

10:24 PM. 21 Aug 2210:24 PM. 21 Aug

ओडिशा में बाढ़ का खतरा

ओडिशा के बालासोर और मयूरभंज के जिला प्रशासन ने सुवर्णरेखा और बैतरणी नदी में बाढ़ से निपटने के लिए निचले इलाकों में बड़े पैमाने पर निकासी अभियान शुरू किया है. अधिकारियों ने कहा कि राज्य पहले से ही लगातार बारिश के कारण महानदी में बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहा है, जिससे सात लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से लगभग पांच लाख अब भी 763 गांवों में फंसे हुए हैं. (भाषा)

2:32 PM. 21 Aug 222:32 PM. 21 Aug

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड, सीमावर्ती ओडिशा व पश्चिम बंगाल के ऊपर बने अति दबाव के क्षेत्र के कारण राजस्‍थान में अगले तीन दिनों (21, 22 व 23 अगस्‍त) में अनेक इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके अनुसार, आगामी चौबीस घंटों के दौरान यानी रविवार को राज्‍य के करौली, सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा व बूंदी में अति भारी (115 से 205 मिलीमीटर) बारिश होने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ है.

2:32 PM. 21 Aug 222:32 PM. 21 Aug

ओडिशा के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा

ओडिशा के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश होने के कारण कई नदियों के उफनाने से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. राज्य महानदी नदी प्रणाली में पहले ही बाढ़ की मार झेल रहा है, जहां 500 गांवों में लगभग 4 लाख लोग फंसे हुए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि भारी बारिश के कारण गहन दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों तक सक्रिय रहेगा और धीरे-धीरे कमजोर होगा.

2:32 PM. 21 Aug 222:32 PM. 21 Aug

दिल्ली में सुबह उमस भरी रही

दिल्ली में रविवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत रही.

2:32 PM. 21 Aug 222:32 PM. 21 Aug

जयपुर सहित अनेक हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

नए मौसमी बदलाव के चलते अगले चौबीस घंटों में जयपुर सहित राजस्थान के अनेक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही राज्‍य के कम से कम 19 जिलों में अगले तीन दिनों में अति भारी बारिश के अनुमान के साथ ही ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

2:32 PM. 21 Aug 222:32 PM. 21 Aug

बक्सर में गंगा का जलस्तर बढ़ा

बिहार के बक्सर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में अचानक आयी उफान से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. गंगा ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है. गुरुवार की शाम से जलस्तर बढ़ने की खबर मिलने के बाद अब गंगा चेतावनी बिंदु के पास पहुंच आंखें दिखाना शुरू कर दिया है और जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए गंगा के तटवर्ती किनारे रहने वाले अपना आशियाना समेटकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचने लगे है.

2:32 PM. 21 Aug 222:32 PM. 21 Aug

गहरा दबाव डिप्रेशन में बदला

आईएमडी ने जानकारी दी है कि उत्तर पश्चिमी छत्तीसगढ़, इससे सटे पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण पूर्व यूपी पर गहरा दबाव कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया.

2:32 PM. 21 Aug 222:32 PM. 21 Aug

दिल्ली का अधिकतम तापमान कितना रहेगा

दिल्ली में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

2:32 PM. 21 Aug 222:32 PM. 21 Aug

माता वैष्णो देवी की यात्रा अब फिर से शुरू

भारी बारिश के कारण एहतियात के तौर पर रोकी गई माता वैष्णो देवी की यात्रा अब फिर से शुरू हो गई है. इससे पहले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जानकारी दी थी कि भारी बारिश के मद्देनजर एहतियात के तौर पर रात के समय माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है.

2:32 PM. 21 Aug 222:32 PM. 21 Aug

मध्‍य प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि शुक्रवार शाम से शुरु हुई बारिश का यह सिलसिला मंगलवार तक जारी रहने की संभावना है. विभाग के मुताबिक मध्‍य प्रदेश के बड़े हिस्से में शनिवार को बारिश हुई. इनमें से गुना जिले में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 44 मिमी बारिश दर्ज की गई. शनिवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में 86 मिमी बारिश हुई.

2:32 PM. 21 Aug 222:32 PM. 21 Aug

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे चला गया. मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है.

2:32 PM. 21 Aug 222:32 PM. 21 Aug

मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के चार जिलों में मूसलाधार से अत्सधिक मूसलाधार बारिश का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. प्रदेश के बड़े हिस्से में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने नरसिंहपुर, दमोह, सागर और छतरपुर जिलों के लिए 115.6 मिमी या उससे अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है और प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अनुमान लगाते हुए ‘ऑरेंज और येलो अलर्ट’ जारी किया है.

2:32 PM. 21 Aug 222:32 PM. 21 Aug

मध्य प्रदेश और राजस्थान में होगी भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश और सोमवार को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है.

2:32 PM. 21 Aug 222:32 PM. 21 Aug

झारखंड में मची तबाही

झारखंड में शुक्रवार की शाम से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. इससे सैकड़ों पेड़ एवं बिजली के खंभे उखड़ गये हैं जबकि कई जिलों में निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं. एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम सिंहभूम जिले में शनिवार की सुबह मिट्टी की दीवार गिरने की घटना में एक महिला की मौत हो गयी. भारी बारिश के कारण विभिन्न शहरों में लंबे समय तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही और लोगों को सड़क जाम का सामना करना पड़ा है, इस कारण सामान्य जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया. रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर दो बजे तक शनिवार को खराब मौसम के कारण दो उड़ानों को रद्द कर दिया गया.

6:57 AM. 21 Aug 226:57 AM. 21 Aug

बारिश की वजह से 31 लोगों की मौत

मॉनसूनी बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और मकान ढहने की घटना में उत्तर के पहाड़ी इलाकों और पूर्व के मैदानी इलाकों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद देश के एक बड़े हिस्से में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया. मृतकों में 22 लोग अकेले हिमाचल प्रदेश के हैं. उत्तराखंड और ओडिशा में चार-चार और झारखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है. हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में आठ एक ही परिवार के हैं.

6:57 AM. 21 Aug 226:57 AM. 21 Aug

ट्रेन सेवा बाधित

हिमाचल प्रदेश के मंडी में मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग और शोघी में शिमला-चंडीगढ़ राजमार्ग सहित 743 सड़कों को जलभराव के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. प्रदेश के कांगड़ा में चक्की पुल शनिवार को भारी बारिश के कारण गिर गया, जिससे पठानकोट और जोगिंदरनगर के बीच ट्रेन सेवा बाधित हो गई.

6:57 AM. 21 Aug 226:57 AM. 21 Aug

उत्तराखंड में स्कूल बंद

उत्तराखंड में, शनिवार को तड़के बादल फटने की विभिन्न घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 लापता हो गए क्योंकि बारिश के कारण तटबंध टूट गये, पुल बह गए, और घरों के अंदर कीचड़ और पानी जमा हो गया. इससे कई गांवों से लोगों को निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा. पानी से अधिक नुकसान होने के मद्देनजर परिवहन के हिसाब से कई सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया, जबकि उत्तराखंड के पौड़ी जिले में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया.

6:57 AM. 21 Aug 226:57 AM. 21 Aug

महानदी नदी का क्षेत्र बाढ़ की चपेट में

बारिश ने पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों को भी प्रभावित किया, ओडिशा में पहले से ही महानदी नदी का क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है और 500 गांवों में लगभग 4 लाख लोग फंसे हुए हैं. इससे चार लोगों की मौत हुई है जबकि पड़ोसी झारखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है. ओडिशा को और अधिक नुकसान हुआ है और इसके उत्तर में कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola