Weather Forecast Update: झारखंड-बिहार में बदला मौसम का मिजाज, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्य का हाल
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में रातभर बारिश के बाद न्यूनतम तापमान चार डिग्री नीचे जाने के कारण गुरुवार सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और आसमान साफ रहा. बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. जानें यूपी-एमपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
ओडिशा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा मानसून
मॉनसून दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा. कई हिस्सों में व्यापक वर्षा गतिविधि हुई. पूरे राज्य में तापमान में गिरावट कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार मानसून 2-3 दिनों में राज्यों में और आगे बढ़ेगा.
दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून
आईएमडी ने अगले छह दिनों में गरज के साथ छीटें पड़ने या हल्की बारिश होने की चेतावनी के साथ ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि 21 जून के बाद मौसम साफ हो जाएगा और शुष्क पश्चिमी हवाएं चलेंगी, लेकिन तापमान में वृद्धि का अनुमान नहीं है. मानसून के दिल्ली में सामान्य तिथि 27 जून या एक या दो दिन पहले पहुंचने की उम्मीद है.
मानसून के शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी हिस्से की ओर बढ़ने के आसार
बहुप्रतीक्षित दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के एक दिन के अंदर पश्चिम बंगाल स्थित गंगा के मैदानी हिस्सों की ओर बढ़ने के आसार हैं, जिससे इस इलाके समेत पूरे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल क्षेत्र में दिन और रात के तापमान और आर्द्रता के स्तर में कमी आएगी. मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में अगले पांच दिन में भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान है.
न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे है. उसने बताया कि पिछले 24 घंटे (बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) में शहर में दो मिलीमीटर बारिश हुई.
दिल्ली में रातभर बारिश से सुबह का मौसम हुआ खुशगवार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रातभर बारिश के बाद न्यूनतम तापमान चार डिग्री नीचे जाने के कारण गुरुवार सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और आसमान साफ रहा. मौसम कार्यालय ने शाम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए