Weather Forecast Update: बंगाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह समेत इन जगहों पर होगी बारिश
Noida: Vehicles ply on a road during heavy rainfall in Noida, Friday, June 17, 2022. (PTI Photo)(PTI06_17_2022_000227B)
Weather Forecast Update: देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है. ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र तटीय कर्नाटक और दक्षिण गुजरात में हल्की से तेज बारिश होगी. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और झारखंड में आने वाले एक दो दिनों तक शुष्क मौसम रहेगा.
2-3 दिन शुष्क रहेगा इन राज्यों का मौसम
अगले 2-3 दिनों तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के अलावा राजस्थान और मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान जारी किया है.
पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश संभव
मौमस विभाग की मानें तो पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ आंतरिक ओड़िशा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तेलंगाना, लक्षद्वीप और केरल में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.
बंगाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह समेत इन जगहों पर होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों एवं मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है.
इन इलाकों में 5 दिनों तक जारी रहेगी वर्षा
वेस्ट कोस्ट और उसके आसपास के इलाकों में अगले 5 दिन तक वर्षा जारी रहने का अनुमान है. मध्य भारत और पश्चिमोत्तर में 25 जून तक बारिश होने के आसार हैं.
राजस्थान में तापमान
राजस्थान में प्री मानसून बारिश हो रही है. लेकिन इसके बाद भी कई इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. बीते चौबीस घंटे में बांसवाड़ा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र के अनुसार 23 से 26 जून को बीकानेर व जोधपुर संभाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. जबकि कोटा तथा उदयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
वायु गुणवत्ता सूचकांक
दिल्ली में सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 131 दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए