Weather Forecast Update : देश के इन राज्यों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड,चलेगी शीतलहर, जानें बिहार-झारखंड-यूपी समेत अपने राज्य के मौसम का हाल
Gurugram: Commuters walk on a road amid low visibility due to fog, on a cold winter morning in Gurugram, Tuesday, Jan. 19, 2021. (PTI Photo) (PTI01_19_2021_000029)
Weather Forecast Today LIVE Update : देश के उत्तरी हिस्से में इस वक्त भी कड़ाके की ठंड (Winter NEWS) जारी है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) के कारण तापमान (cold wave) में गिरावट नजर आ रही है. मौसम फिर बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. 22 से 24 जनवरी के बीच देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में बादलों का डेरा रहेगा. कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
उत्तर भारत में शीतलहर
उत्तर भारत में आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी.
यहां होगी बारिश
उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदल चुका है. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर बढ़ गई है. मौसम विभाग की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी तथा उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है.
झारखंड का मौसम
झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा और मौसम साफ रहने से तीन दिनों में लगभग पांच डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. हालांकि 24 जनवरी के बाद से लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी.
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा तथा सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा. मौसम विज्ञान के मुताबिक, पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अमृतसर में यह 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के हिसार में काफी सर्द मौसम है और यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कोहरे के कारण राजधानी में यातायात भी प्रभावित हुआ. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से न्यूनतम तापमान फिर चार डिग्री तक गिर सकता है. पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है. बर्फ से ढंके पहाड़ों से आने वाली सर्द, शुष्क हवाओं से सोमवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
यूपी के अलग-अलग इलाकों में छाया रहा घना कोहरा
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में घने कोहरा और काफी सर्द मौसम रहा. शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राज्य में सबसे ठंडा चुर्क रहा. जहां का तापमान 3.2 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया. राज्य में सबसे अधिक तापमान झांसी में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, सोनभद्र जिले के चुर्क वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को भी शीत लहर और ठंड का प्रभाव रहेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए