Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें मौसम का हाल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Apr 2024 7:42 AM

विज्ञापन

weather today

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बादलों का आना जाना लगा रहेगा. देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के मौसम पर नजर डालें तो यहां सोमवार को आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे. साथ ही, तेज़ हवा (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने का अनुमान है. राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. पांच अप्रैल तक बादलों का आना जाना लगा रहेगा. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिन के दौरान पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. गुवाहाटी में आईएमडी के स्थानीय मौसम केंद्र (आरएमसी) की ओर से जानकारी दी गई है कि असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश देखने को मिल सकती है. अगले चार दिन के लिए इन राज्यों के लिए ‘येलो अलर्ट’ मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के साथ-साथ विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बीती रात हल्की बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है. तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि महीने के पहले दिन यानी आज से मौसम साफ हो जाएगा. मौसम के शुष्क रहने की वजह से तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है.


Read More : Cyclone: बंगाल, असम, मणिपुर में बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही, 4 की मौत, 100 से अधिक घायल

बिहार का मौसम

बिहार में मौसम अब गर्म हो चला है. राजधानी पटना सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है जिसकी वजह से गर्मी बढ़ गयी है. मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन