Weather Forecast: बिहार में लू का कहर, दिल्ली के लोगों को मिली कुछ राहत, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
weather today/ File Photo
Weather Forecast: दिल्ली के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है. झारखंड में अब तापमान में बढ़ोतरी नजर आएगी. बिहार के कई जिलों में लू चल रही है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम के औसत अधिकतम तापमान से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए नजर आएंगे. दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली का आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. 19 के बाद दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

बिहार में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार
बिहार में गर्मी का कहर जारी है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति की वजह से नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 15 दिनों में सामान्य तापमान से 30-35 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहेगी.
Read Also : Weather Today: फिर 40 डिग्री पहुंचा झारखंड का तापमान, अभी और बढ़ेगी गर्मी
कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी के आसार
स्काइमेट वेदर के अनुसार मंगलवार को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यहां कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड, सिक्किम के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. उत्तरी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
इन राज्यों में होगी हल्की बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार, आज राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के साथ-साथ दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. असम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

झारखंड का मौसम
झारखंड के मौसम की बात करें तो यहां का तापमान अब चढ़ता नजर आएगा. रांची मौसम केंद्र के अनुसार, 19 अप्रैल तक राज्य में कोई बारिश का अनुमान नहीं है. धीरे-धीरे प्रदेश का तापमान अब बढ़ने वाला हैं. अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेसि के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










