Weather Forecast : झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें अपने इलाके का मौसम
Gurugram: A woman with her child during a cold winter day, in Gurugram, Wednesday, Jan. 3, 2024. (PTI Photo)(PTI01_03_2024_000242B)
Weather Forecast : पंजाब के कई स्थानों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली और हरियाणा में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है. झारखंड और बिहार में बारिश के आसार हैं. जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

उत्तर और मध्य भारत के अलावा देश के कुछ पूर्वी हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई नजर आ रही है, जिससे विजिबिलिटी का स्तर कम हो गया. मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में मध्यम कोहरे का अनुमान लगाया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
Visibility Recorded (at 0530 hours IST, in metres):
— ANI (@ANI) January 4, 2024
Uttar Pradesh: Bareilly-25, Lucknow-25, Bahraich-25, Prayagraj-50, Varanasi-50, Gorakhpur-200, Sultanpur-200; Haryana-Chandigarh-Delhi: Chandigarh-25, Safdarjung-500, Palam-700; Rajasthan: Bikaner-25, Jaisalmer-50, Kota-50,…

आईएमडी के अनुसार गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है. मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में घना कोहरा और जम्मू संभाग में मध्यम कोहरा सुबह देखने को मिला. उत्तर प्रदेश के बरेली में विजिबिलिटी 25 जबकि लखनऊ में विजिबिलिटी 25 दर्ज की गई. चंडीगढ़ में विजिबिलिटी 25, सफदरजंग में विजिबिलिटी 500, राजस्थान के बीकानेर में विजिबिलिटी 25, जैसलमेर में विजिबिलिटी 50, बिहार के गया में विजिबिलिटी 25, पूर्णिया में विजिबिलिटी 25, पटना में विजिबिलिटी 200 रिकॉर्ड की गई. वहीं मध्य प्रदेश के सागर में विजिबिलिटी 50, भोपाल में विजिबिलिटी 200, सतना में विजिबिलिटी 200; त्रिपुरा के अगरतला में विजिबिलिटी 50, जम्मू में विजिबिलिटी 200 रिकॉर्ड की गई. यहां विजिबिलिटी मीटर में दर्ज है.

कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु के नीचे दर्ज किया जा रहा है और लोगों को शीत लहर से राहत नहीं मिलती नजर आ रही है. अत्यधिक शीत लहर के कारण कश्मीर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप के अंदर पानी जम गया है. मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में लंबे समय से मौसम स्थिर बना हुआ है और अगले छह दिनों तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है.

झारखंड में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश होगी. इस दौरान वज्रपात होने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इसके लिए दो दिन का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है.
Also Read: कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, अब चार से बदल सकता है मौसम, जानें पूरे झारखंड में किस दिन होगी बारिश
मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी झारखंड यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले में कुछ जगहों पर चार जनवरी को हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. बारिश के साथ-साथ वज्रपात भी हो सकता है. वहीं, पांच जनवरी को प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भागों में कुछ जगहों पर मेघ गरजेंगे. वज्रपात भी हो सकता है.

सुबह में ही बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार के एक या दो स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है. चार जनवरी को बिहार का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 08 से 12 डिग्री से. के बीच रहने का पूर्वानुमान है.
Also Read: Weather Today: झारखंड में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के लोगों को फिलहाल सर्दी से कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश सबसे ठंडा रहने वाला है. बर्फीली हवाएं चलेंगी जो लोगों को परेशान करेंगी. चार और पांच जनवरी को प्रदेश सबसे ठंडा रहने वाला है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश का पूर्वानुमान विभाग की ओर से जारी किया गया है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश आज देखने को मिल सकती है. वहीं लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










