Weather Forecast Today : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Panjtarni: A pilgrim wearing raincoat walks down a road as Amarnath Yatra 2023 remains suspended from both Pahalgam and Baltal routes for second day, in Panjtarni, Saturday, July 8, 2023, due to inclement weather. (PTI Photo) (PTI07_08_2023_000025A)
Weather Forecast : झारखंड में 24 जुलाई तक बारिश की संभावना है. इस दौरान मेघ गर्जन भी होगा. बिहार के कई जिलों में अगले पांच दिनों के अंदर बारिश की छिटपुट स्थितियां बनी रहेंगी. जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
Weather Forecast : मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर के अनुसार, मानसून ट्रफ गंगानगर, चूरू, अलवर, ग्वालियर, सतना, अंबिकापुर, जरासुगुड़ा और चांदबली से होकर गुजर रही है और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है. एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिणी झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है, जो समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है जिसका असर मौसम पर पड़ने के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर के ऊपर है.
स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना और विदर्भ में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, गुजरात के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, पूर्वी राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश के आसार हैं.
पूर्वोत्तर भारत का मौसम
स्काइमेट वेदर के अनुसार, वहीं पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड के पश्चिम और उदर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप दोनों में हल्की बारिश संभव है.
तेलंगाना में भारी बारिश
तेलंगाना में मंगलवार को भारी बारिश के बाद आम जनजीवन प्रभावित होता नजर आया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने खम्मम, वारंगल और अन्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर अगले कुछ दिनों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. आईएमडी के मौसम केंद्र ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेलंगाना में सक्रिय है और मुलुगु में अधिकांश स्थानों पर तथा हनमकोंडा और करीमनगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी देखने को मिली. मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान और किसान मौसम बुलेटिन में कहा कि बुधवार को तेलंगाना के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. बुधवार को कोमाराम भीम आसिफाबाद, निज़ामाबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम और अन्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई जबकि यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके अब भी बाढ़ जैसी स्थिति की चपेट में हैं. 19 जुलाई को भी नयी दिल्ली के इलाकों में मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. रविवार की बात करें तो यहां गरज के साथ तेज बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं.
झारखंड में 24 जुलाई तक बारिश की संभावना
झारखंड में 24 जुलाई तक बारिश की संभावना है. इस दौरान मेघ गर्जन भी होगा. हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र रांची ने एक चार्ट जारी कर अगले 7 दिनों तक के मौसम की जानकारी दी है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. यही स्थिति 24 जुलाई तक रहेगी. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
Also Read: गोरखपुर: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज, डॉक्टर ने लोगों को बताए बचने के उपाय
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार का दिन गर्मी और उमस भरा रहा, लेकिन अगले 72 घंटों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. यूपी में बारिश न होने के बावजूद गंगा-यमुना सहित सभी बड़ी नदियां उफान पर हैं.
बिहार का मौसम
बिहार के कई जिलों में अगले पांच दिनों के अंदर बारिश की छिटपुट स्थितियां बनी रहेंगी. इस दौरान कहीं – कहीं वज्रपात और मेघ गर्जन के आसार हैं. मौसम विभाग ने राजधानी पटना सहित 19 जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की है. दरअसल, मानसून ट्रफ गंगानगर, नारनौल, अलीगढ़, वाराणसी, डाल्टेनगंज एवं निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है. इसका असर बिहार के कुछ जिलों में नजर आ सकता है. मौसम विभाग ने गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पुर्णिया, अररिया, किशनगंज में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
ओडिशा और महाराष्ट्र में होगी भारी बारिश
IMD निदेशक एच.आर. बिस्वास (भुवनेश्वर, ओडिशा) ने कहा कि ओडिशा में मानसून सक्रिय है. राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई…आने वाले 4-5 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. हमने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की है. इधर महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना है. मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










