Weather Forecast : दिसंबर के अंतिम दिनों में होगी बारिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Dec 2024 12:45 PM

विज्ञापन

मौसम की खबर

Weather Forecast : दिसंबर के अंतिम दिनों में यूपी और बिहार में बारिश की संभावना है. दिल्ली में भी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने दी वेदर की जानकारी.

विज्ञापन

Weather Forecast : दिल्ली में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान मौसम ने व्यक्त किया है. विभाग के अनुसार, सोमवार को हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा सुबह और शाम के वक्त रह सकता है. यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. रविवार से ज्यादा ठंड कल दिल्ली के लोगों को लगेगी. 27 दिसंबर को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है.

राजस्थान में शीतलहर

राजस्थान के कुछ हिस्सों में रविवार को भी शीतलहर की स्थिति नजर आई. करौली में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव नजर आएगा, जिसकी वजह से 23-24 दिसंबर को राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. एक और पश्चिमी विक्षोभ 26-27 दिसंबर के दौरान कुछ भागों में सक्रिय हो सकता है.

यूपी में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 27 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है. अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, जालौन के अलावा हमीरपुर, झांसी सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है. रविवार की सुबह के वक्त प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं हल्का तो कहीं छिछला कोहरा नजर आया. 23, 24 और 25 दिसंबर को मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है.

बिहार में बारिश की संभावना

बिहार में सुबह और रात के वक्त लोगों को ज्यादा ठंड लग रही है. सुबह के समय घना कोहरा कुछ जिलों में देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 6 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है. 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र व उसके आसपास के मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव हो सकता है. इसकी वजह से रोहतास, अरवल, कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद और भोजपुर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

झारखंड में छाएगा कोहरा

झारखंड में 27 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध नजर आ सकता है. दिन में आसमान साफ रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 दिसंबर को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा.

Read Also : Jharkhand Weather: झारखंड में छाए रहेंगे घने कोहरे, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 22-23 दिसंबर के दौरान शीतलहर से भीषण शीत लहर की स्थिति नजर आ सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन