Weather Forecast : अगले 3 दिन इन राज्यों में हो सकती है बारिश, आया IMD का अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Jan 2026 8:20 AM

विज्ञापन

अगले तीन दिन कुछ राज्यों में हो सकती है बारिश (Photo: PTI)

Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल सकता है. 26 से 28 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 27 जनवरी को कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 27 और 28 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश से सटे मैदानी इलाकों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में  बारिश के आसार हैं. 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. इन राज्यों में बर्फबारी का एक नया दौर शुरू हो सकता है.

किन राज्यों में हो सकती है बारिश?

27 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. वहीं 27 और 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

झारखंड का कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में अब लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहेगा. अधिकतम तापमान भी बढ़ सकता है. गणतंत्र दिवस के दिन मौसम साफ रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं 29 और 30 जनवरी को आकाश में बादल छाये रह सकते हैं, हालांकि बारिश का अनुमान नहीं है.

बिहार का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में अगले 4 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. सुबह और शाम ठंड कुछ अधिक लगेगी, लेकिन दोपहर में अच्छी धूप निकलेगी, जिससे ठंड कम महसूस होगी. जनवरी लास्ट या फिर फरवरी के पहले वीक में थोड़ी ठंड बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें : Rain Alert: 26-27-28 जनवरी को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, IMD का अलर्ट

राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार, तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, शेखावाटी क्षेत्र और राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है. 26 और 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से 26 जनवरी को दोपहर बाद पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है. बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola