Weather Forecast: कहीं बेमौसम बारिश से तबाही.. कहीं ओलावृष्टि, पश्चिमी विक्षोभ का राज्यों में दिखने लगा असर

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast: कहीं बेमौसम बारिश से तबाही.. कहीं ओलावृष्टि, पश्चिमी विक्षोभ का राज्यों में दिखने लगा असर

Weather Forecast: मौसम विज्ञानी के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान घट गया, जबकि रात को तापमान बढ़ने की उम्मीद है. राज्य में मंगलवार से आसमान साफ होने के बाद तापमान में कमी आ सकती है.

विज्ञापन
undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में रविवार रात से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा.आईएमडी ने कहा कि बारिश के बाद हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है.

undefined

मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी रविवार को सर्दियों के मौसम की पहली बारिश हुई और मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि के साथ-साथ तेज हवाओं का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र ने कहा है कि राज्य के बड़वानी और झाबुआ में रविवार को बारिश हुई. पश्चिमी विक्षोभ के कारण इंदौर और उज्जैन मंडलों से बिजली गिरने तथा गरज के साथ बारिश होने की सूचना है.

undefined

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही, पूरे राज्य में बारिश होगी. वहीं, मंगलवार को बारिश में कमी आने की उम्मीद है.

undefined

मौसम विज्ञानी के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान घट गया, जबकि रात को तापमान बढ़ने की उम्मीद है. राज्य में मंगलवार से आसमान साफ होने के बाद तापमान में कमी आ सकती है.

undefined

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई. सांचौर में हल्की ओलावृष्टि भी हुई. हालांकि, पूर्वी राजस्थान मुख्यतः शुष्क रहा. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा संभाग में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.

undefined

मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 नवंबर को भी कोटा, भरतपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.विभाग के मुताबिक 28 नवंबर से मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है.

undefined

इधर, गुजरात में रविवार को तूफान और बेमौसम बारिश होने के बाद कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और फसल क्षतिग्रस्त हो गईं. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola