Weather Forecast: गर्मी के कारण 4 दिन स्कूल बंद, जानें बिहार झारखंड समेत इन 5 राज्यों का मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Sep 2024 7:10 AM

विज्ञापन

Weather Forecast

Weather Forecast: भारत में अब मानसून की विदाई शुरू होने लगी है. हालांकि भारत मौसम विज्ञान ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके कारण दिल्ली, राजस्थान से लेकर उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली-राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश अब मानसून की विदाई शुरू होने लगी है. इस बार मानसून की विदाई देर से हो रही है. भारत मौसम विज्ञान ने कहा है कि आज (24 सितंबर) से पश्चिमी राजस्थान और बंगाल की खाड़ी से मानसून की विदाई होनी शुरू हो जाएगी. वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. जिससे कारण आने वाले समय में मौसम में बदलाव हो सकता है. एक नजर डालते है आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम.

दिल्ली में बारिश नहीं (Weather Forecast)

दिल्ली में बीते तीन से चार दिनों से बारिश नहीं हो रही है. आसमान में सूरज चमक रहा है. जिसके कारण दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग दो-चार हो रहे हैं. बारिश नहीं होने से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली में बारिश नहीं होगी. हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि 25 से 27 सितंबर तक दिल्ली में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा.

यूपी में हो सकती है बारिश

यूपी में अब जल्द ही मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी. हाल के दिनों में बारिश में कमी आई है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर से अगले तीन-चार दिन सूबे में दोबारा मौसम सुहाना हो सकता है. मानसून की विदाई से पहले यूपी में एक बार फिर जोरदार बारिश हो सकती है.

राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू

राजस्थान में मानसून की वापसी शुरू हो गयी है. सीमावर्ती इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी सोमवार को शुरू हो गई थी. इस बार सामान्य से छह दिन बाद मानसून यहां से वापस लौटना शुरू हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने कहा कि 25 सितंबर से 30 सितंबर पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, भरतपुर, जयपुर, अजमेर के कुछ भागों में 27 से 29 सितंबर के दौरान बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

झारखंड में बारिश की आशंका

झारखंड में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि 25 सितंबर से प्रदेश में वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. विभाग ने कहा है कि मंगलवार को कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना है. 25 सितंबर से संताल परगना में बारिश हो सकती है.

बिहार में बारिश की आशंका (Weather Forecast)

बिहार में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि 24 से 25 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. आइएमडी पटना के एक पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में मौसमी घटनाएं (Weather Forecast) विकसित होने की वजह से बिहार में बारिश हो सकती है. बिहार में 25 सितंबर से अगले तीन-चार दिन बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

भीषण गर्मी के चलते गुवाहाटी में चार दिन स्कूल बंद (Weather Forecast)

असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले के सभी विद्यालयों को भीषण गर्मी के कारण मंगलवार से चार दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है. कामरूप मेट्रोपोलिटन में मुख्य रूप से गुवाहाटी शहर शामिल है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य की राजधानी में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ने एक आधिकारिक आदेश में कहा कि कई विद्यालयों से अत्यधिक गर्मी और निर्जलीकरण के कारण छात्रों के बीमार होने और बेहोश होने की कई घटनाएं सामने आई हैं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Israel Strikes Hezbollah: इजराइल का हिज्बुल्लाह पर भीषण हमला, 300 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, सौ की मौत, 400 घायल

Israel Hezbollah War: हिजबुल्लाह की चेतावनी-जैसा दर्द हमें मिला, वैसा ही आपको भी मिलेगा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन