Kal Ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र, यहां भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
weather forecast tomorrow

weather forecast tomorrow

Kal Ka Mausam : दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनता नजर आ रहा है. इसका असर कुछ राज्यों में नजर आ सकता है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सोमवार को सुधार देखा गया, हालांकि यह अब भी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने सुबह या रात के समय मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ चुका है. इसके डिप्रेशन में तब्दील होकर और खतरनाक होने के आसार हैं. इसके बाद यह अगले दो दिनों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-श्रीलंका तटों की ओर बढ़ जाएगा.

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि अगले 24 घंटे में तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इससे सटे राज्यों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है.

इन राज्यों में छाएगा कोहरा

विभाग ने बताया कि घना कोहरा हिमाचल प्रदेश में छा सकता है. हल्के से घना कोहरा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार में देखने को मिल सकते हैं.

Read Also : Weather Forecast Cold: दिल्ली-यूपी से लेकर झारखंड-बिहार तक बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

महाराष्ट्र में गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे में तापमान में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. महाराष्ट्र और उससे सटे क्षेत्रों में आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान गिरने लगेगा. यह गिरावट दो से तीन डिग्री की होगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola