ePaper
Live Updates

Weather Forecast Today LIVE: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, जानें बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों का मौसम

Updated at : 28 Aug 2023 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Today LIVE: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, जानें बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों का मौसम

Kolkata: Police personnel hold umbrellas amid rains as they perform their duty, in Kolkata, Tuesday, Aug. 1, 2023. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI08_01_2023_000237B)

Weather Forecast Today LIVE Today : आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन भी हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. मौसम विभाग ने उत्तराखंड को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग की ओर से बताया गया है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है . जानें कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
12:15 PM. 28 Aug 2312:15 PM. 28 Aug

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय में सामान्य तापमान है.

10:11 PM. 27 Aug 2310:11 PM. 27 Aug

यूपी और बिहार का मौसम

बिहार में 31 अगस्त तक बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट किया है. राजधानी पटना समेत 18 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही कई इलाकों में ठनका की भी चेतावनी दी गयी है. 31 अगस्त को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्व उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं 1 सितंबर को भी मौसम की इसी तरह की गतिविधियां रहने के आसार हैं.

10:11 PM. 27 Aug 2310:11 PM. 27 Aug

यहां हल्की बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों के कुछ हिस्सों में एक या दो मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ और दक्षिणी गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

10:11 PM. 27 Aug 2310:11 PM. 27 Aug

यहां तीव्र बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थान पर तीव्र बारिश हो सकती है.

10:11 PM. 27 Aug 2310:11 PM. 27 Aug

मुंबई शहर में तेज बारिश

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर में रविवार को तेज बारिश देखने को मिली जिससे लोगों को राहत मिली.

10:11 PM. 27 Aug 2310:11 PM. 27 Aug

इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

10:11 PM. 27 Aug 2310:11 PM. 27 Aug

यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 और 28 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बारिश से बहुत भारी बारिश हो सकती है. हालांकि, कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक ज्यादा बारिश के संकेत नहीं हैं.

10:11 PM. 27 Aug 2310:11 PM. 27 Aug

अब और जानलेवा हो रही लू : अध्ययन

पिछले 20 साल में घातक लू चलने की घटनाओं में तेज बढ़ोतरी हुई है और भविष्य में इस प्रकार की प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों की घटनाएं और बढ़ेंगी, जिससे लू संबंधी मामलों में मृत्यु दर बढ़ने की आशंका है. एक अध्ययन में यह दावा किया गया है. पत्रिका ‘नेचर कम्युनिकेशंस’ में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया है कि लू के प्रकोप से यूरोप विशेष रूप से प्रभावित होगा. शोधकर्ताओं के मुताबिक, लू विशेष रूप से बुजुर्गों, बीमार लोगों और गरीबों के लिए जानलेवा है. उन्होंने कहा कि 2003 में लू चलने के दौरान यूरोप में तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो हालिया दशकों में सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक है. इस लू के कारण कुछ सप्ताह में 45,000 से 70,000 लोगों की मौत हो गई थी. (भाषा)

2:16 PM. 27 Aug 232:16 PM. 27 Aug

कई इलाकों में होगी बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

10:18 PM. 26 Aug 2310:18 PM. 26 Aug

तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

10:18 PM. 26 Aug 2310:18 PM. 26 Aug

यहां हल्की से मध्यम बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

10:18 PM. 26 Aug 2310:18 PM. 26 Aug

27 अगस्त को भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 26 और 27 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. नॉर्थईस्ट इंडिया की बात करें तो अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी भारत के साउथ कोंकण और गोवा में भी 26 व 27 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं.

10:18 PM. 26 Aug 2310:18 PM. 26 Aug

रविवार को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

10:18 PM. 26 Aug 2310:18 PM. 26 Aug

दस राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम विभाग ने बिहार में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जबकि रविवार से इसमें कमी आएगी. मौसम विभाग की मानें तो 26 अगस्त को कम से कम दस राज्यों में भारी बारिश के आसार है. इन राज्यों में बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड, कोंकण और गोवा शामिल हैं.

10:18 PM. 26 Aug 2310:18 PM. 26 Aug

यहां अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है और कई राज्यों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग की मानें तो, नॉर्थईस्ट इंडिया और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

2:25 PM. 26 Aug 232:25 PM. 26 Aug

दिल्ली में छाये रहेंगे बादल 

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने दिन में शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया. विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई.(भाषा)

2:25 PM. 26 Aug 232:25 PM. 26 Aug

सिक्किम में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत

सिक्किम में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. ग्यालशिंग जिले के लोअर लुंगजिक गांव में भूस्खलन में फंसने से उनकी मौत हो गई. मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने छेत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया. अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर दिए हैं.

8:56 PM. 25 Aug 238:56 PM. 25 Aug

बंगाल में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं. वहीं पूर्वी भारत की बात करें तो सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 25-27 अगस्त, बिहार और ओडिशा में 25 और 26 अगस्त, गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है.

8:56 PM. 25 Aug 238:56 PM. 25 Aug

झारखंड का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. 27 अगस्त कर राज्यभर में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. 25 अगस्त को कम बारिश देखने को मिलेगी, जबकि 26, 27 अगस्त को अधिकतर जिले में बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, मानसून का एक टर्फ फिरोजपुर, करनाल, आजमगढ़, पटना, देवघर होते पश्चिम बंगाल की ओर सक्रिय है. वहीं, दूसरा टर्फ नॉर्थ उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर सक्रिय है. इसका असर झारखंड पर पड़ रहा है.

8:56 PM. 25 Aug 238:56 PM. 25 Aug

कर्नाटक और तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

8:56 PM. 25 Aug 238:56 PM. 25 Aug

ट्रफ रेखा कहां तक फैली हुई है जानें

स्काइमेट वेदर के अनुसार औसत समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ फ़िरोज़पुर, करनाल, मेरठ, आज़मगढ़, पटना, देवगढ़ डायमंड हार्बर और फिर दक्षिणपूर्व से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है. एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी असम तक फैली हुई है. इसका असर मौसम पर देखने को मिल सकता है.

8:56 PM. 25 Aug 238:56 PM. 25 Aug

यहां भारी बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

2:08 PM. 25 Aug 232:08 PM. 25 Aug

50 से अधिक फंसे हुए लोगों को बचाया गया

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने के बाद 50 से अधिक फंसे हुए लोगों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बचा लिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी, बता दें, शेहनु गोउनी गांव में गुरुवार को बादल फटने की घटना हुई थी जिससे कई जगहों पर भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो गईं. अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ का एक दल 15 किलोमीटर पैदल चलकर फंसे हुए लोगों को बचाने पहुंचा और 15 बच्चों समेत सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.

2:08 PM. 25 Aug 232:08 PM. 25 Aug

हिमाचल में बारिश और भूस्खलन का कहर जारी

हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है. कुल्लू जिले के अन्नी इलाके में बीते दिन की बारिश के कारण आठ खाली इमारतें धराशायी हो गयीं. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. ये वह इमारतें थीं, जिनमें गहरी दरारें आने के बाद उन्हें खाली करा लिया गया था. वहीं, पिछले 24 घंटे में वर्षाजनित घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गयी है. हिमाचल प्रदेश में इस महीने बारिश संबंधित घटनाओं में करीब 120 लोगों की मौत हुई है.

8:10 PM. 24 Aug 238:10 PM. 24 Aug

दिल्ली में अगले पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक हालांकि, इस अवधि में बारिश के कोई आसार नहीं हैं. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया.

8:10 PM. 24 Aug 238:10 PM. 24 Aug

महाराष्ट्र में सूखे जैसे हालात की समीक्षा के लिए कृषि मंत्री मुंडे बैठक करेंगे

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे शुक्रवार को मराठवाड़ा में सूखे जैसे हालात की समीक्षा के लिए यहां एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. उन्होंने कहा कि मंत्री मंडलायुक्त कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें औरंगाबाद और लातूर मंडल की स्थिति पर चर्चा की जाएगी. अधिकारी ने बताया कि बैठक के बाद मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र परली (बीड जिला) के लिए रवाना होंगे.

2:57 PM. 24 Aug 232:57 PM. 24 Aug

हिमाचल में भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं. जिसकी वजह से कई इमारतें ढह रही हैं.

11:59 AM. 24 Aug 2311:59 AM. 24 Aug

दक्षिणी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवा चलने की संभावना

दक्षिणी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. स्काइमेट के अनुसार मॉनसून ट्रफ फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रही है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ को एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है. एक उत्तरी दक्षिणी ट्रफ रेखा दक्षिणी छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक बनी हुई है. उत्तरी तमिलनाडु और इससे सटे रायलसीमा क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

11:59 AM. 24 Aug 2311:59 AM. 24 Aug

हिमाचल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के 12 में से छह जिलों में भारी से भीषण बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भीषणतम बारिश होने का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है.

10:09 PM. 23 Aug 2310:09 PM. 23 Aug

झारखंड, ओडिशा में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 23-25 अगस्त के बीच भारी बारिश के आसार हैं. नॉर्थईस्ट इंडिया के मौसम पर नजर डालें तो अगले पांच दिनों तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी बारिश के आसार हैं.

10:09 PM. 23 Aug 2310:09 PM. 23 Aug

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में 23 से 25 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं. जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरपूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

10:09 PM. 23 Aug 2310:09 PM. 23 Aug

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने की मानें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा, बिहार, बंगाल, सिक्किम और नॉर्थईस्ट इंडिया में अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश जनतीवन को प्रभावित करेगी. वहीं, दक्षिण भारत में अगले छह से सात दिनों तक बारिश की गतिवधियां देखने को मिलेगी.

10:09 PM. 23 Aug 2310:09 PM. 23 Aug

पंजाब में भारी बारिश के चलते स्कूल 26 अगस्त तक के लिए बंद

पंजाब सरकार ने राज्य के विभिन्न भागों में भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूल 26 अगस्त तक बंद रखने का बुधवार को आदेश दिया. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य सरकार ने भारी बारिश के कारण विभिन्न जिलों में उत्पन्न बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से छुट्टियों का आदेश दिया है.

10:09 PM. 23 Aug 2310:09 PM. 23 Aug

देहरादून सहित आठ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित आठ जिलों में बारिश के रेड अलर्ट तथा दो जिलों में आरेंज अलर्ट जारी करने के मद्देनजर उन जिलों के स्कूलों में बुधवार को छुटटी रही. उधर, चमोली जिले में भी भारी बारिश के चलते नदियां पूरे उफान पर है. जिले के थराली क्षेत्र में पिंडर और उसकी सहायक नदी प्राणमति का जल स्तर फिर बढ़ गया है जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन गयी है.

2:08 PM. 23 Aug 232:08 PM. 23 Aug

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण प्रदेश में सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है जबकि मौसम विभाग ने देहरादून सहित आठ जिलों में बारिश के रेड अलर्ट तथा दो जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है.

2:08 PM. 23 Aug 232:08 PM. 23 Aug

ISRO के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन ने चंद्रयान-3 के सफर को बताया मील का पत्थर

ISRO के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने बताया, हर कोई इस महान आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जहां तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सवाल है, यह ग्रहों की खोज के लिए सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रहा है… इस मिशन का चंद्रमा की कक्षा से चंद्र सतह पर उतरने के आखिरी 20 मिनट इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होने जा रहे हैं.

2:08 PM. 23 Aug 232:08 PM. 23 Aug

शिमला में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के शिमला में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और पेड़ गिरने से कई सड़कें बंद हो गईं हैं.

2:08 PM. 23 Aug 232:08 PM. 23 Aug

दिल्ली में दिन में और बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मध्यम स्तर की बारिश हुई और मौसम विभाग ने दिन में शहर में और पानी बरसने का अनुमान जताया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश होने की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को भी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसका अधिकतम तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, जिसके अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है.

10:08 PM. 22 Aug 2310:08 PM. 22 Aug

झारखंड, बिहार में मध्यम से भारी बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. वहीं ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत, शेष उत्तर भारत और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की उम्मीद है.

10:08 PM. 22 Aug 2310:08 PM. 22 Aug

मानसून ट्रफ फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रही है

स्काइमेट वेदर के अनुसार मध्य मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. मानसून ट्रफ फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रही है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ को एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है.

10:08 PM. 22 Aug 2310:08 PM. 22 Aug

शिमला में बारिश का रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. शिमला में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के अलर्ट को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थान को 23 और 24 अगस्त को बंद रखने का फैसला लिया गया है.

10:08 PM. 22 Aug 2310:08 PM. 22 Aug

उत्तराखंड में होगी

मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में अगले दो—तीन दिन भारी बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है. प्रदेश के सात जिलों—टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार में मंगलवार के लिए बारिश का आरेंज अलर्ट तथा बुधवार और बृहस्पतिवार को लिए टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में 24 घंटे अलर्ट पर रहने तथा पर्याप्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.

10:08 PM. 22 Aug 2310:08 PM. 22 Aug

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश शुरू

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश हो रही है. इस बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है. दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की थी.

10:08 PM. 22 Aug 2310:08 PM. 22 Aug

यमुना नदी में डूबने से महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत, धामी ने लिया बारिश के हालात का जायजा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में मंगलवार को महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की उफनाई यमुना नदी में डूबने से मौत हो गयी जबकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से वापस आते ही राज्य आपातकालीन केंद्र पहुंचकर हालात का जायजा लिया.

10:15 AM. 22 Aug 2310:15 AM. 22 Aug

ओडिशा सहित इन राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है. उत्तर पश्चिम भारत और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की उम्मीद है.

10:15 AM. 22 Aug 2310:15 AM. 22 Aug

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश

स्काइमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होने की उम्मीद है.

8:33 PM. 21 Aug 238:33 PM. 21 Aug

बिहार और उत्तर प्रदेश में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट भारी बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है.

8:33 PM. 21 Aug 238:33 PM. 21 Aug

दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार

दिल्ली में सोमवार को उमस भरा मौसम बरकरार रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं. आईएमडी के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दिल्ली में अगले दो दिन भी हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गयी है.

8:33 PM. 21 Aug 238:33 PM. 21 Aug

झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 22 अगस्त को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं 23 और 24 अगस्त को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (गुमला, सिमडेगा, खूंटी, प सिंहभूम) में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

8:33 PM. 21 Aug 238:33 PM. 21 Aug

बिहार-यूपी में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, 22 से 24 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों राज्यों में तीव्र बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश होगी. मंगलवार को प्रयागराज, लखनऊ और फैजाबाद में बारिश होगी. बिहार के लिए, पटना, गया, मोतिहारी, सुपौल, भागलपुर, दरभंगा आदि में तीव्र बारिश का अलर्ट है.

8:33 PM. 21 Aug 238:33 PM. 21 Aug

धनबाद में होगी बारिश

झारखंड के धनबाद जिले में सोमवार से फिर बारिश के आसार बन रहे है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं. बादलों के आने का दौर जारी रहेगा. मंगलवार से बारिश के प्रबल संभावना बन रही है. 

11:21 AM. 21 Aug 2311:21 AM. 21 Aug

दिल्ली में अगले दो दिन तक हो सकती है झमाझम बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उमस भरा मौसम बरकरार रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं. शहर के प्रमुख मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिन भी हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.

11:21 AM. 21 Aug 2311:21 AM. 21 Aug

उत्तराखंड के पांच जिलों में आज और कल हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तराखंड को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग की ओर से बताया गया है कि उत्तराखंड के पांच जिलों देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में आज और कल भारी बारिश हो सकती है.

10:08 PM. 20 Aug 2310:08 PM. 20 Aug

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के कई जिलों में मानसून सक्रिय है. इसका असर दिख रहा है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 22 अगस्त को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं 23 और 24 अगस्त को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (गुमला, सिमडेगा, खूंटी, प सिंहभूम) में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 28 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान है. राजधानी सहित कई जिलों में दिन में दो से तीन बार बारिश होगी. आकाश में बादल छाये रहेंगे.

10:08 PM. 20 Aug 2310:08 PM. 20 Aug

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में 22 अगस्त को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं. 23 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगह और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 24 अगस्त को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्व उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है. प्रदेश में फिलहाल 25 अगस्त तक बारिश की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में अगले 24 घंटे तक दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है. इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

10:08 PM. 20 Aug 2310:08 PM. 20 Aug

हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान कार्यालय ने मानसून के कमजोर होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है और ‘ऑरेंज अर्लट जारी किया है. इसके साथ ही 21 अगस्त के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. इसने बताया कि रविवार को भी राज्य के छिटपुट इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गयी. मौसम विज्ञान कार्यालय ने चंबा और मंडी जिलों के जल संग्रह क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है और 26 अगस्त तक यहां बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है.

10:08 PM. 20 Aug 2310:08 PM. 20 Aug

हरियाणा और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, पूर्वी गुजरात और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.

10:08 PM. 20 Aug 2310:08 PM. 20 Aug

यहां होगी भारी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

5:39 PM. 20 Aug 235:39 PM. 20 Aug

निम्न दबाव अब उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर

स्काइमेट वेदर के अनुसार, निम्न दबाव अब उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकते हुए औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. अगले 12 घंटों के दौरान इसके मध्य प्रदेश के मध्य भागों में पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है.

3:58 PM. 20 Aug 233:58 PM. 20 Aug

हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हुआ

बीजेपी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को कहा कि केंद्र बारिश से प्रभावित हिमाचल प्रदेश की गंभीर स्थिति से चिंतित है और इस आपदा के कारण विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे. स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के साथ नड्डा राज्य के दौरे पर हैं.

12:18 PM. 20 Aug 2312:18 PM. 20 Aug

दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं. आईएमडी ने कहा कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 79 फीसदी रही. शनिवार को शहर के कई इलाकों में बारिश हुई थी.

12:18 PM. 20 Aug 2312:18 PM. 20 Aug

हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से स्थिति भयावह बनी हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन के दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया. मौसम विभाग ने राज्य को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

12:18 PM. 20 Aug 2312:18 PM. 20 Aug

ओडिशा में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

भुवनेश्वर आईएमडी के वैज्ञानिक एचआर बिस्वास ने बताया, पिछले 24 घंटों में राज्य के सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे ज्यादा 98.2 मिमी बारिश जाजपुर जिले के सुकिंदा में हुई… अगले 24 में घंटों, हल्की से मध्यम बारिश होगी. 23 अगस्त से उत्तरी ओडिशा में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.

8:58 PM. 19 Aug 238:58 PM. 19 Aug

मराठवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी गुजरात और मराठवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है.

8:58 PM. 19 Aug 238:58 PM. 19 Aug

यहां होगी हल्की से मध्यम बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, मराठवाड़ा, पूर्वी राजस्थान और तेलंगाना, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में एक या दो तीव्र दौर के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

8:58 PM. 19 Aug 238:58 PM. 19 Aug

मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी

स्काइमेट वेदर के अनुसार 21 और 22 अगस्त से मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी. हालांकि मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी. बारिश की यह गतिविधि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश दोनों के लिए सबसे लंबे समय तक चलने वाली बारिश में से एक होने वाली है.

8:58 PM. 19 Aug 238:58 PM. 19 Aug

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिमी दिशा में उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों की ओर बढ़ रहा है. इसका असर अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पर दिख रहा है. पिछले 24-48 घंटों के दौरान, हमने इन राज्यों के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखी है. अब, यह निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के उत्तर-मध्य भागों के ऊपर पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा, जिससे अगले 24-48 घंटों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में तीव्र मौसम गतिविधियां होंगी. गुना, शिवपुरी, परभणी, नीमच, उज्जैन, रतलाम, बैतूल और इंदौर जैसी जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होगी.

8:58 PM. 19 Aug 238:58 PM. 19 Aug

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार सुबह बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली और इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 96 प्रतिशत रही.

1:10 PM. 19 Aug 231:10 PM. 19 Aug

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार सुबह बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली और इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. बारिश के कारण दिल्ली में नजफगढ़ के फिरनी रोड, बहादुरगढ़ रोड, पटपड़गंज, वसंत कुंज, मुंडका और बदरपुर सहित कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा.

8:52 AM. 19 Aug 238:52 AM. 19 Aug

जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

हिमाचल प्रदेश: आज खोज और बचाव अभियान का छठा दिन है. हमने कल 16 शव निकाले. चार अन्य शवों के लिए हमारा खोज अभियान जारी है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमें मौके पर मौजूद हैं. एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर नफीस खान ने कहा कि सब कुछ मैन्युअल रूप से करना है.

8:52 AM. 19 Aug 238:52 AM. 19 Aug

बारिश को लेकर येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के 10 जिलों में अलग-अगल स्थानों पर 21 तथा 22 अगस्त को भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 48 घंटे के दौरान निचली और मध्य पहाड़ियों के कुद स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के जारी रहने की संभावना है. राज्य में 21 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है और 24 अगस्त तक कई हिस्सों में बारिश होगी. मौसम विभाग ने राज्य में 21 से 23 अगस्त तक गैर-जनजातीय जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है जबकि कुछ स्थानों पर आंधी आने के साथ बिजली गिर सकती है.

8:52 AM. 19 Aug 238:52 AM. 19 Aug

दिल्ली में झमाझम बारिश

दिल्ली में आज यानी शनिवार को एक बार फिर झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के कारण देश की राजधानी के मौसम का मिजाज बदल गया है. वहीं बदरपुर समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया है.

9:41 PM. 18 Aug 239:41 PM. 18 Aug

21-26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने शुक्रवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में 21 से 26 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने यह भी कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश होने का संभावना है.

9:41 PM. 18 Aug 239:41 PM. 18 Aug

भारी बारिश से प्रभावित हो सकते हैं ये जिले

मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है कि ओडिशा के मयूरभंज, भद्रक ,बालासोर, केन्द्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, नयागढ़,ढेंकनाल, अंगुल, जाजपुर, क्योंझर, खुर्दा, कटक, पुरी, गंजम, गजपति, कोरापुट,रायगढ़,कालाहांडी और कंधमाल जिले भारी बारिश से प्रभावित हो सकते हैं.

9:41 PM. 18 Aug 239:41 PM. 18 Aug

ओडिशा के 18जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने के कारण ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भुवनेश्वर और कटक शहर सहित ओडिशा के 18 जिलों में हल्की से भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने,बिजली कड़कने को लेकर शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया है. स्थानीय मौसम कार्यालय ने कहा कि कम से कम छह स्थानों में बेहद भारी बारिश दर्ज की गई.

9:41 PM. 18 Aug 239:41 PM. 18 Aug

यहां होगी बारिश

कम दबाव के क्षेत्र की वजह से 19-20 अगस्त को कोटा, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बारिश की गतिविधियां 21 अगस्त को धौलपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर जोधपुर, बीकानेर संभाग में 19 से 21 अगस्त को कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

9:41 PM. 18 Aug 239:41 PM. 18 Aug

राजस्थान में अगले कुछ दिनों में कई संभाग में बारिश की संभावना

राजस्थान में आने वाले दिनों में कई संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जयपुर मौसम केंद्र की तरफ से यह जानकारी दी गई है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आज कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तट के ऊपर बना हुआ है. इसके आगामी 2-3 दिनों में उत्तरी उड़ीसा-छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है. उपरोक्त तंत्र के असर से आगामी तीन-चार दिन पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मानसून सक्रिय होने तथा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है.

9:41 PM. 18 Aug 239:41 PM. 18 Aug

मुजफ्फरपुर में ठनका और बारिश की चेतावनी

बिहार के मुजफ्फरपुर में ठनका और बारिश की चेतावनी है. इसके अलावा समस्तीपुर, गया, मधुबनी, नालंदा, खगड़िया, आदि जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है.

8:16 AM. 18 Aug 238:16 AM. 18 Aug

यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार चेतावनी स्तर से नीचे बना हुआ है. आज सुबह सात बजे जलस्तर 203.92 मीटर रिकार्ड किया गया.

8:16 AM. 18 Aug 238:16 AM. 18 Aug

यूपी में बरसेंगे बदरा

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली यूपी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि 21 अगस्त से 23 अगस्त तक एक बार फिर यूपी के जिलों में तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन और आकाशीय चमक होने की संभावना है.

9:47 PM. 17 Aug 239:47 PM. 17 Aug

हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हुई

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शिव मंदिर के मलबे से एक और शव बरामद होने और चंबा जिले में दो और लोगों की मौत के बाद प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 74 हो गयी. शिमला में ही तीन जगहों– समर हिल में स्थित शिव मंदिर तथा फागली और कृष्णनगर में हुए भूस्खलन की वजह से 21 लोगों की मौत हुई है. मंदिर के मलबे में अब भी आठ लोगों के दबे होने की आशंका है.

9:47 PM. 17 Aug 239:47 PM. 17 Aug

संताल परगना में होगी बारिश

झारखंड के संताल परगना के पांच जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ घंटे में पाकुड़, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा जिले के कुछ भागों में वज्रपात होने की आशंका है. साथ ही वर्षा भी हो सकती है.

9:47 PM. 17 Aug 239:47 PM. 17 Aug

पिछले 72 घंटों में 1,000 से ज्यादा नागरिकों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाया गया

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से आज 220 से अधिक नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाने के बाद, पश्चिमी वायु कमान के हेलीकॉप्टरों द्वारा ऑपरेशन फिलहाल पूरा कर लिया गया है. पिछले 72 घंटों में 1,000 से ज्यादा नागरिकों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाया गया है. भारतीय वायु सेना आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई करने के लिए तैयार है. IAF ने यह जानकारी दी है.

9:47 PM. 17 Aug 239:47 PM. 17 Aug

Weather Forecast Today: राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर पूर्व भारत और गुजरात, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, आंतरिक कर्नाटक में एक या दो स्थानों और आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

9:47 PM. 17 Aug 239:47 PM. 17 Aug

Weather Forecast Today: 25 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में नियंत्रित बारिश

सुरेंद्र पॉल ( IMD वैज्ञानिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश) ने कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य में छिटपुट बारिश हुई. इस बार मॉनसून अपने चरम पर है…आंकड़ों पर नजर डालें तो हिमाचल प्रदेश में 1 जून से अब तक 43% ज्यादा बारिश हुई है. अगले 4-5 दिन मानसून कमजोर रहेगा, बारिश कम होगी. 25 अगस्त तक राज्य में नियंत्रित बारिश होगी.

4:20 PM. 17 Aug 234:20 PM. 17 Aug

Weather Forecast Today: यहां भारी बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

4:20 PM. 17 Aug 234:20 PM. 17 Aug

Weather Forecast Today: दिल्ली का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (india meteorological department) के एक बुलेटिन के अनुसार, आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मंगलवार और बुधवार को शहर में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सचूकांक (एक्यूआई) 126 दर्ज किया गया. आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई.

4:20 PM. 17 Aug 234:20 PM. 17 Aug

Weather Forecast Today: यूपी का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम बदल गया है. राजधानी में कई जगह आसमान में बादल छाए हुए हैं और हवा की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. पहाड़ों पर बारिश और कई जगह से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा, यमुना, सरयू और घाघरा सहित कई नदियां उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. प्रदेश के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं. पूर्वी यूपी में गंगा और सरयू नदी भी उफान पर है और विकराल रूप दिखा रही है.

4:20 PM. 17 Aug 234:20 PM. 17 Aug

पटना में ठनका और बारिश की चेतावनी

बिहार की राजधानी पटना के कुछ भागों में ठनका और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने इस बाबत अलर्ट जारी किया है. भोजपुर और सीवान में ठनका को लेकर चेतावनी है. रोहतास और कैमूर में भारी बारिश का अलर्ट है. गोपालगंज और सारण में वज्रपात की चोतावनी है. जहानाबाद व जमुई में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola