Weather Forecast: पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी के बाद स्कूल बंद, केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast: पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी के बाद स्कूल बंद, केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी

पुडुचेरी में 4 और 5 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. इधर बारिश की चेतावनी के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है. पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवयम ने बताया, भारी बारिश को देखते हुए पुडुचेरी और कराईकल में सरकारी और निजी स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद करने को आदेश दे दिया गया है.

विज्ञापन

उत्तरपूर्व मानसून सक्रिय होने के बाद केरल और पुडुचेरी में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दोनों जगहों के लिए अलर्ट जारी किया है.

पुडुचेरी में 4 और 5 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल बंद

पुडुचेरी में 4 और 5 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. इधर बारिश की चेतावनी के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है. पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवयम ने बताया, भारी बारिश को देखते हुए पुडुचेरी और कराईकल में सरकारी और निजी स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद करने को आदेश दे दिया गया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 5 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या बढ़ेगी ठंड?

केरल के तीन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के तीन दक्षिणी जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया जो छह से 20 सेंटीमीटर तक की भारी वर्षा होने का संकेत देता है. विभाग ने एक बयान में कहा कि पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (24 घंटे में 12-20 सेंटीमीटर) होने की आशंका है. उसने कहा कि इसी तरह शुक्रवार को पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों के साथ ही कोट्टायम जिले में भारी वर्षा होने का अनुमान है. बयान में कहा गया है कि दक्षिण तमिलनाडु और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवातीय परिसंचरण की स्थिति बनने के कारण अगले पांच दिनों में ज्यादातर स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. उसने कहा कि केरल में उत्तरपूर्व मानसून सक्रिय है तथा पिछले 24 घंटे में केरल में ज्यादातर स्थानों पर तथा लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है.

Also Read: हर राशन कार्डधारी को 3000 रुपये देगी पुडुचेरी सरकार, 3 लाख 50 हजार लाभुकों को होगा फायदा

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola