ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 5 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या बढ़ेगी ठंड?

Updated at : 01 Nov 2022 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 5 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या बढ़ेगी ठंड?

झारखंड की राजधानी रांची समेत सभी जिलों में ठंड की आहट शुरू हो गयी है. राज्य की तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो राजधानी और आसपास के इलाकों में पांच नवंबर तक आसमान साफ रहेगा

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची समेत सभी जिलों में ठंड की आहट शुरू हो गयी है. राज्य की तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो राजधानी और आसपास के इलाकों में पांच नवंबर तक आसमान साफ रहेगा. सुबह में कहीं-कहीं कोहरा हो सकता है. मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है. अधिकतम तापमान 26-27 तथा न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेसि के बीच ही रह सकता है.

पिछले आठ दिनों में सबसे अधिक पारा 29 अक्तूबर को गिरा था. इस दिन पारा सामान्य से करीब तीन डिग्री सेसि नीचे 14.4 डिग्री सेसि तक पहुंच गया था. अभी चार दिनों से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेसि के आसपास ही चल रहा है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast News: सावधान! झारखंड में मंगलवार से फिर शुरू होगी बारिश, अलर्ट जारी
लगातार गिर रहा है तापमान  

राजधानी में ठंड की आहट शुरू हो गयी है. लगातार तापमान गिर रहा है. राजधानी का अधिकतम तापमान पिछले आठ दिनों में दो डिग्री सेसि गिर गया है, वहीं न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेसि गिर गया है. यही कारण है कि सूर्य निकलने से पहले मौसम ठंडा हो जा रहा है. दिन में धूप रहने के कारण ठंड का एहसास नहीं हो रहा है.

सामान्य से नीचे चल रहा है न्यूनतम तापमान

सूर्य निकलने से पहले ठंडा हो जा रहा है मौसम

पिछले आठ दिनों का तापमान (डिग्री सेसि में)

तिथि अधिकतम न्यूनतम

23 अक्तूबर 27.7 19.0

24 अक्तूबर 27.2 18.9

25 अक्तूबर 30.8 18.8

26 अक्तूबर 29.8 17.4

तिथि अधिकतम न्यूनतम

27 अक्तूबर 30.2 16.0

28 अक्तूबर 29.2 15.6

30 अक्तूबर 26.8 15.8

31 अक्तूबर 28.6 15.4

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola