Weather Forecast: इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Oct 2024 6:45 AM
Weather Forecast
Weather Forecast: देशभर में अब भी भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.
Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने मुंबई के कुछ हिस्सों में सोमवार को शाम या रात के समय बारिश होने या गरज-चमक के साथ आंधी आने की संभावना जताई है. आईएमडी ने सोमवार को पालघर, ठाणे, धुले और नासिक जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी आने के उपरांत हल्की बारिश होने की संभावना के तहत ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के शेष जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है.
झारखंड में 15 के बाद फिर होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 14 अक्टूबर को बारिश का अनुमान नहीं है. जबकि 15 अक्टूबर से राज्य के दक्षिण भाग में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. बारिश का दौर 18 अक्टूबर तक जारी रहने का अनुमान है.
तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग द्वारा तमिलनाडु में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किए जाने के मद्देनजर राज्य सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए एकीकृत कमान केंद्र स्थापित किया है. मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर से भारी बारिश होने और कुछ स्थानों पर 20 सेंटीमीटर तक बारिश के पूर्वानुमान लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










