Weather Forecast Today: 11 अगस्त तक दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश, आंधी की भी चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Forecast Today | PTI
Weather Forecast Today: दिल्ली-NCR से लेकर बिहार यूपी, झारखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज झमाझम बारिश के आसार है. मौसम विभाग ने कहा है कि कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. एक नजर डालते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
Weather Forecast Today: देश के अधिकांश राज्यों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. अगस्त महीने की शुरुआत से ही खासकर, उत्तर भारत के राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के कारण उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि देश के अधिकांश राज्यों में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी ने कहा है कि 11 जनवरी तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. कई स्थानों में भारी बारिश की भी संभावना है. एक नजर डालते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम…
दिल्ली में हो सकती है रिमझिम बारिश
देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों की बारिश के मौसम खुशनुमा बना हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार (9 August Weather) को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी बारिश हो सकती है.
यूपी में 11 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौर
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण कई लोगों को जान जा चुकी है. गुरुवार शाम तक पिछले 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और राज्य के नौ जिले अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं. बयान के मुताबिक बलिया, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बिजनौर, वाराणसी, बांदा, बुलंदशहर, प्रयागराज और बाराबंकी अब भी बाढ़ की चपेट में हैं. राज्य राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि बिजली गिरने, डूबने, आग लगने और सांप के काटने से प्रतापगढ़ में तीन और श्रावस्ती में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि गाजियाबाद और चित्रकूट में से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बदायूं में कछला ब्रिज और बलिया जिले में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने कहा है कि राज्य में 10 और 11 अगस्त को जोरदार बारिश हो सकती है. IMD ने भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने सिरमौर, चंबा, शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर के बाढ़ के खतरे की भी चेतावनी दी है.
राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी, धौलपुर में 200 मिलीमीटर बरसात
भारी बारिश का दौर राजस्थान में जारी है. मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई थी. धौलपुर में सबसे अधिक 200 मिलीमीटर बारिश हुई थी. राज्य के दौसा ,अलवर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर में भी भारी बारिश हुई. मौसम केंद्र ने कहा है कि राजधानी जयपुर में कई दिन से लगातार बादल छाये हुए हैं. मौसम केंद्र ने कहा है कि राजस्थान के अनेक स्थानों पर मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का दौर आने वाले पांच से सात दिनों तक जारी रह सकता है.
कैसा रहेगा आज का मौसम
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राजस्थान, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, पंजाब, गुजरात, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
Waqf Board Amendment Bill पर सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










