Weather News: उत्तर भारत में तापमान 50 डिग्री के पार, बिहार में छात्राएं हुई बेहोश, दिल्ली में 12 से तीन बजे तक मजदूरों की छुट्टी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 May 2024 2:05 PM

विज्ञापन

Weather News

Weather News: दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. उत्तर भारत के ज्यादतर इलाके आग की भट्टी की तरह दहक रहे हैं. राजस्थान और हरियाणा में तापमान 50 डिग्री को भी पार कर गया है. वहीं दिल्ली के कुछ इलाको में तापमान 40 डिग्री पहुंचने को है.

विज्ञापन

Weather News: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत गर्मी से हलकान है… बेहाल है. गर्मी का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है, और पसीने से तर-बतर लोग राहत की आस में आसमान निहार रहे हैं. दिल्ली में तापमान चढ़कर 50 डिग्री तक पहुंच गया है. देश की राजधानी गर्म तवे की तरह तप रही है. दिल्ली के साथ-साथ उत्तर और मध्य भारत भी गर्मी से तप रहा है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, यूपी, एमपी समेत कई और राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बहुत तेज गर्मी रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. आईएमडी का अनुमान है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है.

दिल्ली में लू को लेकर अलर्ट
दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ-साथ लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में लू की स्थित बनी हुई है.  राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी का पारा इस मौसम के सामान्य से नौ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से लू से बचने की सलाह दी है. विभाग ने पहले से बीमार और संवेदनशील लोगों के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया है. आईएमडी ने लोगों को गर्मी और निर्जलीकरण से बचने की सलाह दी है.

एलजी ने जारी किया नया आदेश
दिल्ली में प्रचंड गर्मी को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि गर्मी में मजदूरों को 12 बजे से लेकर 3 बजे तक काम से छुट्टी मिलेगी. साथ ही मजदूरों को मिलने वाली इस राहत के बदले उनकी सैलरी में कटौती नहीं की जाएगी. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने अपने निर्देश में कहा है कि श्रमिकों के लिये दोपहर काम नहीं करना पड़ेगा. वहीं भवन निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिये पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.  

राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान भी भीषण गर्मी से तप रहा है. राजस्थान के अधिकतर इलाकों में लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. 28 मई को राजस्थान के चूरू में अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. जबकि फलोदी में 49 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक राजस्थान में मौसम की मार जारी रहेगी. इसके बाद नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है.

पहाड़ी इलाकों में भी भीषण गर्मी
आईएमडी के मुताबिक आज राजस्थान, हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और बिहार और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की स्थिति बनी हुई है. वहीं, विदर्भ के कई इलाकों, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति भी बनी रहेगी.

बिहार में दर्ज हुई रिकार्ड गर्मी
बिहार में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. सबसे ज्यादा गर्मी औरंगाबाद, गया और डेहरी में पड़ रही है. औरंगाबाद तापमान 47.7 डिग्री दर्ज किया गया. गर्म पछुआ पवन के बिहार के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं गया में 46.8, अरवल में 46.9, सासाराम में 46.5 दर्ज किया गय . जबकि राजधानी पटना में 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. बिहार में गर्मी का यह सितम है कि बेगूसराय और शेखपुरा में करीब 48 स्कूली छात्राएं बेहोश होकर क्लास रूम में गिर गईं.

तप रहा है उत्तर और मध्य भारत
इस मौसम में उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी से तप रहा है. मंगलवार को उत्तर और मध्य भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी झुलसता रहा. राजस्थान के चूरू और हरियाणा के सिरसा में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. वहीं दिल्ली में तापमान इस मौसम के सामान्य से नौ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया. मंगलवार को दिल्ली में तापमान 49.9 डिग्री दर्ज किया गया. दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला में 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वही, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है.

Also Read: प्रतापगढ़…केदारनाथ और अब कन्याकुमारी, चुनाव नतीजों से पहले फिर आध्यात्मिक यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola