Weather Forecast: आसमान से बरस रही है 'आग', कहां पड़ी रही है सबसे ज्यादा गर्मी, जानें अपने शहर का हाल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 May 2024 1:59 PM

विज्ञापन

Weather Forecast | PTI

Weather Forecast: राजस्थान, दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत उत्तर-मध्य भारत के कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. आसमान से आग बरस रही है. पसीने से तर बतर लोग बारिश की आस में आसमान की ओर निहार रहे हैं. राजस्थान के चुरू और हरियाणा के सिरसा में पारा 50 डिग्री पार कर गया है.

विज्ञापन

Weather Forecast: आसमान में चमकता सूरज और धरती पर भीषण गर्मी से जूझते लोग… दिल्ली से लेकर राजस्थान और यूपी से लेकर हरियाणा का यही हाल है. मई महीने के अंतिम सप्ताह में भीषण गर्मी से उत्तर भारत के कई राज्य कराह रहे हैं. पसीने से तर-बतर लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश की आस में बादल निहार रहे हैं. हालांकि देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है, लेकिन उत्तर भारत पहुंचने में अभी समय है. और इस बीच गर्मी अपना भीषण रूप दिखा रही है. कमोबेश पूरे उत्तर और मध्य भारत का एक बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है. राजस्थान के चुरू और हरियाणा के सिरसा में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में पारा इस मौसम के सामान्य से नौ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया है.

तप रहा है उत्तर और मध्य भारत


उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी से तप रहा है. बीते मंगलवार को उत्तर और मध्य भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी से दो-चार होता रहा. राजस्थान के चुरू और हरियाणा के सिरसा में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. वहीं दिल्ली में तापमान इस मौसम के सामान्य से नौ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया. मंगलवार को दिल्ली में तापमान 49.9 डिग्री दर्ज किया गया. दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला में 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इस मौसम में दिल्ली का यह सर्वाधिक तापमान है. वही, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है.

राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी


दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान भी भीषण गर्मी से तप रहा है. राजस्थान के अधिकतर इलाकों में लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. 28 मई को राजस्थान के चूरू में अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. जबकि फलोदी में 49 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक राजस्थान में मौसम की मार जारी रहेगी. इसके बाद नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है.

अन्य राज्यों में मौसम का ताजा हाल

  • आईएमडी के मुताबिक आज राजस्थान, हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और बिहार और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की स्थिति बनी हुई है.
    वहीं, विदर्भ के कई इलाकों, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति भी बनी रहेगी.
  • राजस्थान में चुरू देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद हरियाणा में सिरसा-एडब्ल्यूएस में 50.3डिग्री, दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला में 49.9डिग्री और नजफगढ़ में 49.8डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 49.5डिग्री, राजस्थान के गंगानगर मे 49.4डिग्री, राजस्थान के पिलानी और फलोदी और उत्तर प्रदेश में झांसी में 49 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
  • मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग हिस्सों में रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है.
  • भीषण गर्मी के कारण हरियाणा सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां मंगलवार तक के लिए बढ़ा दी हैं.
  • भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है और कई हिस्सों में बिजली और पानी की कमी पैदा हो गई है.
  • केंद्रीय जल आयोग के अनुसार कि भारत के 150 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण पिछले सप्ताह उनके कुल भंडारण का केवल 24 प्रतिशत रह गया, जिससे कई राज्यों में पानी की कमी बढ़ गई और जलविद्युत उत्पादन पर असर हुआ है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Today News Wrap: पीएम मोदी आज बंगाल और ओडिशा में करेंगे जनसभा, दिल्ली में 50 डिग्री पहुंचा पारा, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola