Weather Forecast: दिल्ली सहित कई राज्य लू की चपेट में, झारखंड में मॉनसून प्रवेश के कोई संकेत नहीं
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Jun 2024 8:37 AM
Heat Wave Alert
Weather Forecast: देशभर में कई राज्य लू की चपेट में है. दिल्ली में तापमान 44 डिग्री से पार पहुंच चुका है, वहीं झारखंड में मॉनसून प्रवेश को लेकर कोई संकेत नहीं दिख रहा है.
Weather Forecast: राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. हालांकि रविवार को संताल परगना और कोल्हान सहित रांची के कई इलाकों को रविवार को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. रांची सहित राज्य के आधा दर्जन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. जबकि पलामू प्रमंडल में लू का प्रकोप जारी है. यहां का तापमान 44.5 डिग्री पहुंच गया है. राज्य में मॉनसून के प्रवेश का कोई संकेत नहीं दिख रहा है, जिससे चिंता बढ़ गई है.
असम में भारी बारिश
असम के गुवाहाटी में बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया. भारी बारिश के कारण अनिल नगर और चांदमारी इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस पूरे सप्ताह गुवाहाटी में बारिश की भविष्यवाणी की है.
दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 5.7 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान साफ रहने, गर्म हवाएं चलने, भीषण गर्मी, रात में गर्मी रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 19 प्रतिशत दर्ज की गई.
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और ‘लू’ का दौर जारी
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और ‘लू’ का दौर जारी है तथा पूरा राज्य इसकी चपेट में है. राज्य के सभी मंडलों में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया. प्रयागराज 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रविवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा. झुलसाने वाली गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना भी नहीं है.
हरियाणा और पंजाब में लू और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
हरियाणा और पंजाब में भीषण लू की स्थिति रविवार को भी जारी रही और समराला एवं नूंह में तापमान 47.2 डिग्री व 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने कहा कि प्रचंड गर्मी ने दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ को भी प्रभावित किया, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के लुधियाना के समराला में भीषण गर्मी जारी है, जबकि हरियाणा में नूंह सबसे गर्म स्थान रहा. हरियाणा के अन्य स्थानों में फरीदाबाद और सिरसा में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही. फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब में 17 जून को अलग-अलग स्थानों पर और 18-21 जून के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
Also Read: Ecuador Landslide: इक्वाडोर के सांता में भूस्खलन, 6 लोगों की मौत, 30 लापता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










