Weather Forecast: उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर, हरियाणा के हिसार में पारा 1.1 डिग्री तक पहुंचा

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश समेत पूरे देशभर में शीतलहर और ठंड का कहर जारी है. दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में जोरदार ठंड पड़ रही है. इसको देखते हुए स्कूल और कॉलेज में छुट्टी को बढ़ा दी गई हैं. जबकि कोहरे के कारण कई उड़ानें और ट्रेनें रद्द की गई हैं. कई के रूट को डाइवर्ट कर दिया गया है.

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली, हरियाणा , पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहरी और घने कोहरे का कहर जारी है. हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है.

दिल्ली में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में धना कोहरा छाया रहा जिसके कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली या यहां से होकर गुजरने वाली कम से कम 30 ट्रेन देरी से चल रही हैं.

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी छाये रहे घने कोहरे

पश्चिम मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई. पश्चिम राजस्थान में घना कोहरा देखा गया, गंगानगर में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई.आज सुबह 8.30 बजे पूर्वी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा और खजुराहो, सतना और रीवा स्टेशनों पर दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई.

Also Read: Rajasthan Tour: राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो IRCTC लाया है स्पेशल टूर पैकेज, जानें कब हो रही शुरुआत

बिहार में भी ठंड और घने कोहरे का कहर जारी

बिहार में ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है. गया और पूर्णिया स्टेशनों पर दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई. ठंड के कहर को देखते हुए पटना के सभी निजी और सरकारी में कक्षा 8 तक की छुट्टी को बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर दी गई है. इसके साथ ही कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियों में बदलाव किया गया है. कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगी.

जम्मू में भी ठंड और कोहरे का कहर

जम्मू संभाग में घना कोहरा छाया रहा और जम्मू हवाईअड्डे पर 50 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई. जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कम दृश्यता दर्ज की गई.

घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित

ठंड और घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें और उड़ानें रद्द कर दी गईं. जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली लगभग 30 उड़ानों में देरी हुई, जबकि मौसम की स्थिति के कारण 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं. दिल्ली हवाईअड्डे ने आज सुबह एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया, दिल्ली हवाईअड्डे पर कम दृश्यता जारी है. सभी उड़ान संचालन वर्तमान में सामान्य हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें.

आईएमडी ने बताया घना कोहरा कब और क्यों होता है

आईएमडी के अनुसार, ‘बहुत घना’ कोहरा तब होता है जब दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच होती है, 51 और 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 और 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 और 1,000 मीटर के बीच ‘उथला’ होता है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola