अगले 48 घंटे में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

Updated at : 12 Apr 2026 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, फोटो- पीटीआई

Weather Forecast: देश के कई हिस्से में मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत में अब गर्मी का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है. वहीं पूर्वोत्तर भारत में आंधी-बारिश का दौर जारी है. एक नजर डालते हैं देशभर के मौसम पर.

विज्ञापन

Weather Forecast: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 14 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में गरज, बिजली और तेज हवाओं चल सकती है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 14 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 15 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 12 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान कई इलाकों में बिजली और तेज हवा भी चल सकती है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा से लेकर 50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 अप्रैल को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 13 से 15 अप्रैल के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. 13 अप्रैल तक केरल और माहे में बिजली गिरने की संभावना है. वहीं 13 से 15 अप्रैल के दौरान तटीय कर्नाटक में बिजली गिरने की संभावना है.

देश भर के मौसम का हाल

भारत मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 17 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. मध्य भारत में 14 अप्रैल तक 3 से 5 डिग्री सेल्सियस, जबकि पूर्वी राज्यों में 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

  • 12 से 17 अप्रैल के दौरान उत्तर-पश्चिम राज्य (राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-यूपी ) में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 6 से 8 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
  • मध्य भारत (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) में 14 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत पूर्वी भारत के अन्य इलाकों में 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है.
  • गुजरात राज्य में 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
  • महाराष्ट्र में 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3°C की वृद्धि होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ेंः Bengal Weather: पश्चिम बंगाल का मौसम हुआ गर्म, पश्चिमी क्षेत्र में तापमान पहुंचा 40 डिग्री पार

लू, गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 17 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चल सकती है. 13 से 14 अप्रैल के दौरान ओडिशा में में भीषण गर्मी और लू की संभावना है. 16 और 17 अप्रैल को रीवा, सतना, शहडोल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर समेत पूर्वी मध्य प्रदेश के कई और इलाकों में लू चलने की बहुत अधिक संभावना है.

Also Read: मौसम : छत्तीसगढ़ और एमपी में लू चलने की संभावना, इन राज्यों में बारिश के आसार

झारखंड में बदल गया मौसम का मिजाज, गर्म हवा से बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola