Weather Forecast, 4 May 2020 : बंगाल से लेकर झारखंड तक बना चक्रवाती जोन, बिहार में ब्लू अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Updated:
विज्ञापन

Weather News updates Bihar, Jharkhand, Delhi, NCR, Uttar Pradesh, Rajasthan, MP: भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी गई है. कई स्थानों पर बारिश भी हुई. दरअसल, दक्षिणी अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके लगातार प्रभावी होने की संभावना है. जल्द ही यह सिस्टम गहरे निम्न दबाव में तब्दील हो जाएगा. जिससे दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में करीश की संभावना बन रही है. वही, दबंगाल, झारखंड से लेकर बिहार तक चक्रवाती जोन बना हुआ है. मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बिहार में सोमवार को आंधी के साथ तेज बारिश और ओला वृष्टि होने के पुख्ता आसार हैं. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पूरे दिन हवा चलने के भी आसार हैं. वहीं, मौसम विभाग ने झारखंड में नौ मई तक कई हिस्से में गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान किया है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola