Weather Forecast: 10 राज्यों में हो सकती है झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा है कम दबाव का क्षेत्र

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Jul 2024 6:00 AM

विज्ञापन

Weather Forecast | PTI

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश हो रही है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके कारण देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मानसून एक्टिव है. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण(cyclonic circulation) बना हुआ है. इसके कारण अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक यह सिस्टम अगले 12 से 24 घंटों में मजबूत और अच्छी तरह से बन सकता है. इससे मानसून की स्थिति और तेजी आने की संभावना है.

कई राज्यों में एक्टिव है मानसून
दिल्ली यूपी,उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है. बीते एक दो दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली समेत कई स्थानों पर शुक्रवार को बारिश की उम्मीद है. मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई और राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा महाराष्ट्र में भी आने वाले दिनों में बारिश की आशंका है. कई जगहों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक दक्षिण तटीय ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक मुंबई समेत कोंकण में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 21 से 25 जुलाई के बीच दक्षिण गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव है. विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. शिमला स्थित मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 23 जुलाई तक बारिश का अनुमान जाहिर किया है.

केरल में भारी बारिश
केरल में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई. उत्तरी केरल के वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के कई हिस्सों से बाढ़, पेड़ उखड़ने, संपत्ति को नुकसान और मामूली भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आईं. भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग (आईएमडी) ने तान जिलों में रेड अलर्ट जारी किया. भारी बारिश के कारण तीनों जिलों में प्रशासन ने शुक्रवार (19 जुलाई) को शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है.

गुजरात में 7 दिनों तक जोरदार बारिश
गुजरात में बीते दो तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. आईएमडी का अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह प्रदेश में बारिश हो सकती है. IMD ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. गुजरात के वलसाड, नवसारी, सूरत, नर्मदा, भरूच, दमन में काफी तेज बारिश की संभावना है.

Also Read: Train Accident: हर तरफ बदहवासी, चीख-पुकार के बीच अपनों को ढूंढते लोग, देखें डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने किया अलगाव का फैसला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन