Weather Forecast: लो प्रेशर की वजह से झारखंड में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Panjtarni: A pilgrim wearing raincoat walks down a road as Amarnath Yatra 2023 remains suspended from both Pahalgam and Baltal routes for second day, in Panjtarni, Saturday, July 8, 2023, due to inclement weather. (PTI Photo) (PTI07_08_2023_000025A)
Weather Forecast: लो प्रेशर की वजह से झारखंड में बारिश के आसार हैं. उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है. जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast: मौसम संबंधी जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के अनुसार, लो प्रेशर का क्षेत्र अब झारखंड के पश्चिमी हिस्सों और इससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी आंतरिक ओडिशा पर है. इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ नजर आ रहा है. यह उत्तरी छत्तीसगढ़ की तरफ पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ जाएगा.

स्काइमेट के अनुसार, मानसून ट्रफ गंगानगर, चूरू, ग्वालियर, सतना के निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र बालासोर और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है. मंगलवार यानी 18 जुलाई तक उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है.

स्काइमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं.

स्काइमेट के अनुसार,पश्चिमी मध्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तरी पंजाब, दक्षिणी गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं उत्तरी और पूर्वोत्तर राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है.

अमरावती मौसम विज्ञान केंद्र ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार 17 से 21 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्र और यनम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिन में राज्य के उत्तरी तटीय क्षेत्रों, यनम (केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का हिस्सा) और आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय क्षेत्र में बिजली गरजने के साथ-साथ आंधी आने का भी अनुमान जताया है. अगले 48 घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के आसार हैं.

दिल्ली में फिलहाल बारिश के रुक-रुक कर होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. 18 व 19 जुलाई को मध्यम बारिश राजधानी में हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 32 से 33 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 से 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. 20 से 22 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार हैं.

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. देहरादून मौसम केंद्र ने ताजा पूर्वानुमान में सभी 13 जिलों में बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. कुमाऊं क्षेत्र के उधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए 18 जुलाई को भी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ मौसम विभाग ने जारी किया.

आशुतोष गर्ग (उपायुक्त, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश) ने कहा कि आने वाले 2 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है. आज सुबह करीब 3-4 बजे बाढ़ के कारण एक स्थानीय की मृत्यु हो गई है और 3 लोग घायल हुए. निजी संपत्ति को भी नुकसान हुआ है. मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपए की राहत राशि दी गई है. जिनके घरों को नुकसान पहुंचा है उनको भी 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे। राज्य में और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का मुख्य केंद्र ओड़िशा बना हुआ है. ओड़िशा से सटे क्षेत्र में भारी बारिश की उम्मीद है. जबकि बंगाल से सटे धनबाद सहित झारखंड के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 22 जुलाई तक बारिश की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










