Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश, मौसम की वजह से इन राज्यों में स्कूल बंद

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Jammu: A man and a child walk by amid fog on a cold winter morning, in Jammu, Saturday, Jan. 6, 2024. (PTI Photo) (PTI01_06_2024_000013B)

Weather Forecast : ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है. जहां दिल्ली और पंजाब में खराब मौसम की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया है. वहीं तमिलनाडु में बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है.

विज्ञापन
undefined

दिल्ली में जहां कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है. वहीं मौसम विभाग ने राजधानी में आठ और नौ जनवरी को बारिश की संभावना व्यक्त की है. इस बीच खबर है कि दिल्ली में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश 12 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है.

undefined

तमिलनाडु में लगातार बारिश का दौर जारी है जिसका असर जनजीवन पर पड़ा है. जिला कलेक्टर ने बताया कि नागापट्टिनम, किलवेलूर तालुक, विलुप्पुरम और कुड्डालोर में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. रानीपेट, वेल्लोर और तिरुवन्नामलाई में भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई.

undefined

पंजाब में भी भीषण सर्दी का दौर जारी है. यहां सरकार ने भीषण सर्दी के मद्देनजर 10वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है. पंजाब और हरियाणा में ठंड की स्थिति बनी हुई है. यहां सुबह के समय कोहरे के कारण कई स्थानों पर विजिबिलिटी काफी कम थी. पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति नजर आ रही है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, आठ जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. वहीं उत्तर-पूर्व राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है. इस वजह से पूर्वी गुजरात और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश हो सकती है. बारिश आठ जनवरी की शाम को शुरू होगी और 9 जनवरी तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, जहां तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, राजस्थान, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.

Also Read: Weather Today: गुजरात और राजस्थान में बारिश के आसार, जानें बिहार-यूपी समेत अन्य राज्यों का मौसम
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में एक या दो स्थानों पर बहुत घना कोहरा नजर आ सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऐसी ही स्थिति नजर आ सकती है.

undefined

राजाधानी रांची समेत झारखंड के कई जिले धुंध की चादर नजर आ रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नौ जनवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है. राज्य के पश्चिमी हिस्से (पलामू प्रमंडल) के साथ-साथ कोल्हान में भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. ऐसा उत्तर भारत में बननेवाले पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हो रहा है.

Also Read: Bihar Weather Update: कोहरे के आगोश में डूबा रहेगा बिहार, रात के तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट के आसार
undefined

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इससे बिहार के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और बारिश की प्रबल संभावना है.

undefined

यूपी में शीतलहर चल रही है. 8 जनवरी को राज्य में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा दिख सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें व बारिश की संभावना है. नौ जनवरी को घने कोहरे के अलावा अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है.

Also Read: Foggy weather Alert: घने कोहरे में संभलकर चलाएं गाड़ी, वर्ना…
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन