Heavy Rain Warning: 17, 18, 19, 20, 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

जोरदार बारिश में लोग छाता लेकर चल रहे हैं, फोटो ANI

Heavy Rain Warning: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 अगस्त को ओडिशा में और 17 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning : आईएमडी के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 से 22 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 17 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश का खतरा बना हुआ है. 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 17 से 22 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है. 17 अगस्त को भारी और 18 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

ओडिशा में 17 से 20 अगस्त तक बारिश होने की संभावना

ओडिशा में 17 से 20 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है. 17 अगस्त को भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.

झारखंड और बिहार 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 16 अगस्त को भारी बारिश, जबकि 17 और 18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. बिहार में 17 से 20 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है. राज्य में 17 से 19 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 20 अगस्त तक बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 17 से 22 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है. 17 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश और 18 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. 17 से 20 अगस्त के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है.

मध्य प्रदेश में 23 अगस्त तक बारिश होने की संभावना

आईएमडी के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश में 17 से 22 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. 17, 18-19 और 21-22 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 से 21 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. 19 अगस्त को भारी बारिश, जबकि 20-21 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है. विदर्भ में 17 से 18 अगस्त तक व्यापक बारिश तथा 17 अगस्त को गरज-चमक की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर रहने के कारण उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर रह सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 अगस्त को व्यापक बारिश तथा 17 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. 18 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 22 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है. 17 से 18 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश तथा 19 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. 17 से 18 अगस्त तक गरज-चमक की भी संभावना है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के मौसम का हाल जानें

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सप्ताह के अधिकांश दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 17 से 19 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश: 17-18 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 19 से 22 अगस्त के दौरान भी भारी बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड: 17 से 22 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है. 17 अगस्त को बहुत भारी तथा 18 से 22 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है. पूरे सप्ताह गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी.

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा पंजाब में 18 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 17-18 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

राजस्थान में 21 अगस्त तक बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 20-21 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है. 19 से 21 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

अरुणाचल प्रदेश में 21 अगस्त तक बारिश की संभावना

अरुणाचल प्रदेश में 17 से 21 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. 17-18 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

असम और मेघालय सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना

असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 से 22 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. इन राज्यों में 17 से 22 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 17 से 20 अगस्त तक गरज-चमक भी हो सकती है.

गुजरात और महाराष्ट्र के मौसम का हाल जानें

कोंकण और गोवा में 17 से 22 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है. 17 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. जबकि मध्य महाराष्ट्र में 17 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. गुजरात क्षेत्र में 17 से 22 अगस्त तक छिटपुट बारिश जारी रह सकती है.

कर्नाटक, केरल और माहे में 22 अगस्त तक बारिश की संभावना

तटीय कर्नाटक में 17 से 22 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. केरल और माहे में 17 से 20 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश होगी, जबकि 21-22 अगस्त को भी बारिश के आसार हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18-19 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.

आंध्र प्रदेश और यनम में 202 अगस्त तक बारिश की संभावना

17 से 20 अगस्त तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है. इन क्षेत्रों में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे और झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेलंगाना में 17 से 18 अगस्त तक गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है.


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola