Weather Alert: अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश की संभावना, बन गया डिप्रेशन, बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों में अलर्ट
Weather Alert
Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तरी राजस्थान के मध्य भागों पर निम्न दाब क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. यह एक दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है. मौसमी गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
Weather Alert: देश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी राजस्थान के मध्य भागों पर प्रेशर और उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके असर के कारण राजस्थान, पूर्वी और उससे सटे मध्य भारत में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड और उसके आसपास का दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ गया है जो कमजोर होकर एक निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित हो गया. अगले कुछ घंटे में यह झारखंड और दक्षिण बिहार से होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है.
उत्तरी राजस्थान के मध्य भागों पर बना दबाव क्षेत्र
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तरी राजस्थान के मध्य भागों पर निम्न दाब क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. यह एक दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है. मौसमी गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, झारखंड, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, गुजरात क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की संभावना है.
15 और 16 जुलाई को झारखंड, बिहार और बंगाल में झमाझम बारिश
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 15 और 16 जुलाई को बंगाल, बिहार और झारखंड में मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा. बिहार के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. 17 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे इलाके और उत्तर छत्तीसगढ़ तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद यह स्थिति पश्चिम की ओर खिसकती हुई मध्य और उत्तर मध्य प्रदेश के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश को भी प्रभावित करेगी.
कई जिलों में अलर्ट
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत के कई इलाकों में खराब मौसम का असर दिख सकता है. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुरा, मालदा, बहरामपुर, बर्धमान, बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद, मिदनापुर में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार और झारखंड के बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, बोकारो, रांची, गुमला, खूंटी, जमशेदपुर में भी भारी बारिश का खतरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










