Weather Alert: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बढ़ी हलचल, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Oct 2025 7:39 AM
Weather Alert
Weather Alert: भारत मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मौसमी हलचल को लेकर अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और अरब सागर में बने लो प्रेशर एरिया के कारण तूफानी हवा चलने की संभावना है. मछुआरों को 15 से 19 अक्टूबर के दौरान अरब सागर के केरल तट, लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है. वहीं 15 से 19 अक्टूबर के दौरान दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु, पुडुचेरी समेत दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर न जाने की चेतावनी जारी की गई है.
Weather Alert: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में हलचल तेज है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भारतीय भूमध्यरेखीय महासागर के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. वहीं, 19 अक्तूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल-कर्नाटक तटों से दूर लक्षद्वीप क्षेत्र में एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसके कारण लक्षद्वीप, मालदीव और कोमोरिन इलाकों में मौसम में बदलाव आ सकता है. कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ तूफान और मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जाहिर किया है.
तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनो के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी और तेनकासी जिलों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जाहिर की है.
मछुआरों के लिए चेतावनी जारी
मछुआरों को 19 अक्टूबर तक कई क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है. 15 से 19 अक्टूबर के दौरान अरब सागर के केरल तट, लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है. वहीं, 17 से 20 अक्टूबर के दौरान दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र और कर्नाटक, केरल और आसपास के दक्षिण तमिलनाडु तटों पर न जाने को कहा गया है. यहां 35 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
35 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
बंगाल की खाड़ी में 16 और 17 अक्टूबर को तमिलनाडु तट और उससे सटे समुद्री क्षेत्रों में जाने के लिए मना किया गया है. 15 से 19 अक्टूबर के दौरान मन्नार की खाड़ी, 16 से 18 अक्टूबर के दौरान दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु, पुडुचेरी समेत दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
Also Read: Rain Alert: 15,16,17,18,19,20 अक्टूबर तक भयंकर बारिश, इन राज्यों में तूफान और बिजली गिरने की संभावना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










