ePaper

Rain Alert: 15,16,17,18,19,20 अक्टूबर तक भयंकर बारिश,  इन राज्यों में तूफान और बिजली गिरने की संभावना

Updated at : 15 Oct 2025 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

Rain Alert: 15 से 20 अक्टूबर तक भयंकर बारिश की संभावना

Rain Alert: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर अब भी जारी है. तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो रही है. आईएमडी का अनुमान है कि केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर अगले 7 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है, साथ ही आने वाले दिनों में बारिश में और इजाफा हो सकता है. इसके अलावा कई इलाकों में तूफानी हवा चलने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. दक्षिण और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी हवाओं के आने के साथ ही पूर्वोत्तर मानसून की बारिश गतिविधि शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में आगामी दिनों में बारिश में इजाफा होने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाहिर किया है. आईएमडी दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत मध्य बंगाल की खाड़ी में पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है.

चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert)

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ऊपरी चक्रवाती प्रवाह के प्रभाव के कारण हल्की से मध्यम बारिश होने, तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के दौरान, कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी और तेनकासी जिलों में भारी बारिश की संभावना है. रानीपेट जिले के पलार एनीकट, पुदुकोट्टई के अयिंकुडी, तेनकासी, और वेल्लोर जिले के अम्मुंडी में पिछले 24 घंटों में आठ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है. चेन्नई और इसके आसपास आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज के साथ छींटे

  • मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 20 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु और केरल-माहे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैस साथ ही भारी बारिश की भी संभावना है.
  • 15 और 16 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम-रायलसीमा में बारिश की संभावना है.  
  • 16 से 18 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है.
  • अगले 4 से 5 दिनों तक इस क्षेत्र में बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है.

पूर्व और मध्य भारत में तूफानी हवा

  • आईएमडी के मुताबिक 15 और 16 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में बिजली और तूफानी हवा चलने की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे की हो सकती है.
  • 15 से 16 अक्टूबर के दौरान विदर्भ में बिजली, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 16 और 17 अक्टूबर को गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है.

पश्चिम भारत तूफान की संभावना

  • 15 से 17 अक्टूबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र और 16 अक्टूबर तक मराठवाड़ा में बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ तूफान की संभावना है.
  • 15 से 17 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है.
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola