Toll Tax: 'हम खत्म करने वाले हैं टोल टैक्स…' बोले नितिन गडकरी- अब सीधे अकाउंट से कटेगा पैसा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Mar 2024 11:09 PM
Toll Tax | ANI, X
Toll Tax: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब हम टोल खत्म कर रहे हैं और सैटेलाइट बेस टोल कलेक्शन सिस्टम होगा. आपके बैंक खाते से पैसे कट जाएंगे और जितनी सड़क आप तय करेंगे, उसी हिसाब से चार्ज लिया जाएगा.
Toll Tax: टोल टैक्स को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है. गडकरी ने कहा है कि पीएम मोदी सरकार टोल खत्म करने की सोच रही है. नागपुर में आज यानी बुधवार को गडकरी ने कहा कि हम टोल को खत्म करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि अब अमेरिका की तरह अब यहां यह काम सैटेलाइट के जरिये होगा. इस सिस्टम के तहत गडकरी ने कहा कि रुपए सीधे आपके खाते से कटेंगे. यानी जो आदमी जितना सफर तय करेगा उसके खाते से उतना ही चार्ज लिया जाएगा. इसका सबसे बड़ा फायदा होगा कि इस सिस्टम से समय की बचत होगी.
समय और पैसे की होगी बचत
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि हम बहुत जल्द टोल खत्म करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके बदले हम एक ऐसी सैटेलाइट आधारित व्यवस्था करने जा रहे हैं जिससे आपके बैंक खाते से सीधे टोल टैक्स कट जाएगा. इस सिस्टम की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी की आप जितना सफर तय करेंगे उतना ही शुल्क कटेगा. इसके अलावा इस सिस्टम से टाइम और पैसे दोनों की बचत होगी.
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब हम टोल खत्म कर रहे हैं और सैटेलाइट बेस टोल कलेक्शन सिस्टम होगा. आपके बैंक खाते से पैसे कट जाएंगे और जितनी सड़क आप तय करेंगे, उसी हिसाब से चार्ज लिया जाएगा. इससे समय और पैसा बचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पहले मुंबई से पुणे जाने में 9 घंटे लगते थे, अब यह घटकर 2 घंटे रह गया है.
बढ़ने जा रहा है टोल टैक्स!
एक तरफ टोल टैक्स सेटेलाइट सिस्टम के तहत सीधे बैंक खाते से कटने की योजना पर पर काम हो रहा है. तो वहीं आने वाले समय में टोल टैक्स में इजाफे की बात भी हो रही है. बता दें आने वाले समय में टोल टैक्स और बढ़ सकता है. इससे हाईवे का सफर महंगा हो सकता है. दरअसल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल टैक्स बढ़ाने का ऐलान कर सकता है. टोल टैक्स बढ़ने का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा.
पढ़ें अन्य खबरें
BJP Seventh List: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की सातवीं लिस्ट, नवनीत राणा को दिया टिकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










