सदन में हंगामा, बाहर जश्न… खरगे ने काटा केक, राहुल ने खिलाया, देखें वीडियो

Watch Video
Watch Video: संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए जोरदार हंगामा किया, जिससे दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. इसी दौरान संसद परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केक काटा.
Watch Video: संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया है. लेकिन सत्र के पहले ही दिन दोनों सदनों में विपक्ष ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की. दरअसल, विपक्ष ने सरकार को पहलगाम आतंकी हमला, भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच ट्रंप की मध्यस्था और बिहार में मतदाता लिस्ट को लेकर चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण सहित कई मुद्दों पर पर सरकार को घेरने की कोशिश की. लेकिन भारी हंगामे की वजह से लोकसभा को 4 बजे और राज्यसभा को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया. इसी बीच संसद भवन में एक अलग ही नजारा देखने को मिला है.
मल्लिकार्जुन ने काटा केक
दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे का आज 83वां जन्मदिन है. उनका जन्मदिन संसद भवन परिसर में मनाया गया. इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद भवन परिसर में केक काटा. इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने खरगे को केक खिलाया. इस मौके पर कांग्रेस के कई अन्य सांसदों ने न सिर्फ मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










