Watch Video : कार से टकराने पर भड़के पति–पत्नी, डिलीवरी बॉय का पीछा किया, कुचलकर मार डाला

Updated:
विज्ञापन
Hit and Run Bengaluru

बेंगलुरु में दंपत्ति ने डिलीवरी एजेंट को कार से कुचला

Watch Video : शुरुआत में इसे हादसा माना गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में कार को जानबूझकर पीछा करते और टक्कर मारते देखा गया. इसके बाद मामला हत्या में बदल गया और कपल को हिरासत में लिया गया.

विज्ञापन

Watch Video : बेंगलुरु साउथ पुलिस ने एक दंपती को गिग वर्कर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. हत्या के मामले को सड़क हादसे जैसा दिखाने के आरोप में दोनों को पुलिस ने पकड़ा. घटना 25 अक्टूबर की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. डिलीवरी वर्कर दर्शन की मौत हो गई और उसका दोस्त वरुण घायल हो गया. बताया गया कि रात करीब 11:30 बजे श्रीराम मंदिर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी. सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि कार ने बाइक का पीछा करते हुए जानबूझकर टक्कर मारी थी. पुलिस अब इस मामले की जांच हत्या के रूप में कर रही है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

दर्शन की बाइक कार से टकरा गई जिसके बाद झगड़ा शुरू हुआ

शुरुआत में मामला जेपी नगर ट्रैफिक पुलिस थाने में सड़क हादसे के रूप में दर्ज किया गया था. लेकिन जब जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखा, तो पता चला कि कार ने बाइक का पीछा करते हुए जानबूझकर टक्कर मारी थी. इससे साफ हुआ कि यह हादसा नहीं, बल्कि पहले से सोची-समझी साजिश थी. इंडिया टुडे  ने खबर प्रकाशित की है. डीसीपी (साउथ) लोकेश जगलासुर के अनुसार, झगड़ा तब शुरू हुआ जब दर्शन की बाइक कार से टकरा गई और उसका साइड मिरर टूट गया. उन्होंने बताया, “घटना से नाराज ड्राइवर ने कार पीछे ली, बाइक का पीछा किया और जानबूझकर पीछे से टक्कर मारी.”

कार के टूटे हिस्से सबूत मिटाने के लिए उठा ले गए आरोपी

आरोपियों की पहचान मनोज शर्मा और उनकी पत्नी आरती के रूप में हुई है. दोनों पर आरोप है कि वे बाद में मास्क पहनकर मौके पर लौटे और कार के टूटे हिस्से सबूत मिटाने के लिए उठा ले गए. जांच में यह बात सामने आने के बाद मामला हत्या की धारा 302 और सबूत नष्ट करने के आरोपों के तहत दर्ज किया गया. पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है, जबकि आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola