Watch Video : गणपति के आगे अनंत अंबानी, भगवान गणेश के जयकारों से गूंजा मुंबई

Updated:
विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2025 Anant Ambani

गणेश विसर्जन में पहुंचे अनंत अंबानी

Watch Video : मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के अंतिम दिन पर लोग भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ढोल-ताशे के साथ और गुलाल उड़ाते हुए सड़कों पर उमड़ पड़े. इस दौरान अनंत अंबानी भी नजर आए जिनका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

Watch Video : गणपति विसर्जन के कई वीडियो सामने आ रहे हैं. एक वीडियो महाराष्ट्र के मुंबई का सामने आया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि लालबागचा राजा पंडाल की गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी भी पहुंचे. यह विसर्जन शोभायात्रा मुंबई के गिरगांव चौपाटी तक निकाली गई. मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भगवान गणेश के जयकारों के साथ भव्य माहौल देखने को मिला.

भव्य समापन समारोह के दौरान गणेश प्रतिमाएं शहर के समुद्र तटों और जलाशयों की ओर ले जाई जा रही है. उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे. लोग सड़क के डिवाइडरों, इमारतों की छतों, बालकनियों, पेड़ों और खंभों पर बैठकर जुलूस देख रहे हैं. इस मौके पर सड़कों पर सुंदर रंगोलियां भी बनाई गई हैं.

कुल 18,186 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन

बीएमसी के अनुसार, शनिवार रात 9 बजे तक कुल 18,186 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इनमें 1,058 सार्वजनिक मंडलों की प्रतिमाएं और 258 देवी प्रतिमाएं शामिल थीं. इनका विसर्जन प्राकृतिक जलाशयों और बीएमसी द्वारा बनाए गए कृत्रिम तालाबों में किया गया. मध्य मुंबई के लालबाग में प्रसिद्ध गणपति मंडलों की यात्रा की शुरुआत तेजुकाया, गणेश गली और कई अन्य मंडलों की प्रतिमाओं के साथ हुई, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : Ganesh Visarjan 2025 : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दौड़ी करंट, एक की मौत

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विसर्जन प्रक्रिया के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.’’ लालबाग की सड़कों और अन्य प्रमुख यात्रा मार्गों पर प्रिय देवता को विदाई देने के लिए हजारों लोग नाचते-गाते, ढोल-ताशे बजाते व गुलाल उड़ाते हुए उमड़ पड़े.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola