Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह की पत्नी को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया, लंदन भागने की कर रही थी कोशिश

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Apr 2023 2:19 PM

विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने बताया, वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से हिरासत में ले लिया, क्योंकि वह लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की कोशिश कर रही थीं.

विज्ञापन

कट्टरपंथी उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को अबतक पंजाब पुलिस पकड़ने में कामयाब नहीं रही है. लेकिन इस बीच पंजाब पुलिस ने उनकी पत्नी किरणदीप कौर को हिरासत में लिया है. अमृतपाल की पत्नी को हिरासत में लेकर अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अमृतपाल की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया, जब वह लंदन के उड़ान भरने वाली थीं. मालूम हो अमृतपाल सिंह ने ब्रिटेन की रहने वाली किरणदीप से इस साल फरवरी में शादी की थी.

पंजाब पुलिस ने बताया, लंदन जाने के क्रम में अमृतपाल की पत्नी को हिरासत में लिया गया

पंजाब पुलिस ने बताया, वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से हिरासत में ले लिया, क्योंकि वह लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की कोशिश कर रही थीं. हवाई अड्डे सूत्रों के हवाले से खबर है कि अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर बर्मिंघम की यात्रा करने वाली थीं, लेकिन लुक आउट सर्कुलर (LOC) होने के कारण इमिग्रेशन ने उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और उन्हें हिरासत में ले लिया.

अमृतपाल का सहयोगी गिरफ्तार

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस अबतक कट्टरपंथी उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को नहीं पकड़ पायी है. लेकिन उसके एक बेहद करीबी सहयोगी को पकड़ने में जरूर कामयाब रही है. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में अमृतपाल सिंह को पनाह देने और अन्य सहायता प्रदान करने के आरोप में पुलिस ने जोगा सिंह को गिरफ्तार किया. जोगा को अमृतसर पुलिस (ग्रामीण) और होशियारपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया.

Also Read: अमृतपाल सिंह के 9 साथियों के लिए किले में बदला असम जेल, बात करने की भी इजाजत नहीं

जोगा सिंह है अमृतपाल का गुरु

पुलिस ने कहा था कि जोगा अमृतपाल के सीधे संपर्क में था. जोगा ही अमृतपाल और उसके दूसरे सहयोगी पपलप्रीत को पंजाब वापस लाया था. पुलिस ने यह भी बताया है कि जोगा सिंह को अमृतपाल अपना गुरु मानता है. गौरतलब है कि पुलिस ने पिछले महीने अमृतपाल और उसके वारिस पंजाब दे संगठन के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी. अमृतपाल 18 मार्च को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola