Viral Video: मां-बेटे जैसा रिश्ता! महिला ने बंदर को पहनाया डायपर, लगाया पाउडर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बंदर और एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि महिला बंदर को एक छोटे से इंसानी बच्चे की तरह डाइपर पहना रही है. सोशल मीडिया पर इन दोनों का वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला घर के अंदर जमीन पर बैठी हुई है. उसके पास ही दो बंदर बैठे हुए हैं. महिला बंदर को अपनी गोद में लेती है और उसे एक छोटे से बच्चे की तरह पाउडर लगाने लगती है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बंदर उल्टा लेटा हुआ है, वहीं महिला अपने हाथों से पाउडर लेकर उसके शरीर पर लगा रही है.
एक बार जब पाउडर अच्छे से लग जाता है, महिला बंदर को डाइपर पहनाती है. इस पूरे दौरान बंदर एकदम शांत था. उसे देखकर लग रहा है कि शायद महिला की सेवा करवाने में बेहद मजा आ रहा है. दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है मानो महिला बंदर की मां है और बंदर उसका बच्चा. सोशल मीडिया पर दोनों के इस प्यारे वीडियो को लोगों ने खूब प्यार दिया है.
यह भी पढ़े: Viral Video: राजहंस को पसंद नहीं आया शख्स का पानी में नहाना, जमकर नोंचा, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए