Viral video: हैवानियत की हद पार, पति ने पत्नी को रेलिंग से लटकाया, देखें वीडियो
Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Jun 2025 1:56 PM

Viral video: उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक पति अपनी पत्नी को बिल्डिंग की रेलिंग के बाहर एक हाथ से पकड़कर लटका रखा है. जिसे देख लोगों की रूह कांप जाती है. देखिए इस खतरनाक वीडियो को.
Viral video: एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी को बिल्डिंग की रेलिंग के बाहर लटका कर रखा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है. लोग चिल्लाते हुए बार-बार व्यक्ति से कहते हैं कि वह महिला को घर के अंदर ले आए. लेकिन व्यक्ति मानने का नाम नहीं लेता.
वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति ने एक हाथ से महिला को पकड़ रखा है, जिसके सहारे महिला हवा में लटक रही है. आस-पास के पड़ोसी और लोग व्यक्ति पर चिल्ला रहे हैं, उसे ऐसा करने से मना कर रहे हैं, लेकिन व्यक्ति सुनने का नाम नहीं लेता. वीडियो में सुना जा सकता है कि पत्नी अपने पति पर चिल्ला रही है. वह ऐसी स्थिति में भी बिना डरे अपने पति से लड़कर इस हरकत का विरोध जताती है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तराखंड का है. पति अपनी पत्नी के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों कर रहा है, इसका अभी पता नहीं चला है.
Shocking: Husband hangs wife from railing, Uttarakhand
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 7, 2025
pic.twitter.com/mEJ0J6KSq0
यह भी पढ़े: Viral Video : गड्ढे में फंसा हाथी का बच्चा, JCB से किया गया रेसक्यू, बाहर निकलते ही ये गजराज ने क्या कर दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए