Viral Video: मां से बड़ा रखवाला कोई नहीं, दिल को छू लेगा यह वायरल वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Aug 2025 9:37 AM
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बिल्ली मां अपने नवजात बच्चों की रक्षा के लिए तत्पर है. वो बिना पलक झपकाए अपने बच्चों को देख रही है साथ ही जो महिला उनके बच्चे को छू रही है उसे वो अपलक देख रही है. बिल्ली पूरी तरह सतर्क होकर उसे लगातार देख रही है. यह मार्मिक दृश्य न केवल दिल को छूता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि मां का प्यार हर प्राणी में एक जैसा होता है.
Viral Video: दिल को छू लेने वाले एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के दिलों को छू लिया है. वीडियो में मां की अपने बच्चे के प्रति अगाध प्रेम और सुरक्षा की भावना दिखाई दे रहा है. यह वीडियो ममता के उस अनमोल रिश्ते को दर्शा रहा है जो शब्दों से परे है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बड़ी सी पालतू जंगली बिल्ली टब में अपने दो बच्चों के साथ बैठी है. उसी समय एक महिला आकर बिल्ली के बच्चे को दुलार करने लगती है. बिल्ली बिना पलक झपकाए उस महिला को लगातार देखती रहती है. एक पल के लिए भी इस मां ने अपने पलक नहीं झपकाए. यह वायरल वीडियो एक मां की ममता और मातृत्व की उस भावना को दर्शाता है, जो न केवल इंसानों में, बल्कि जानवरों में भी उतनी ही गहरी होती है. यह मार्मिक वीडियो आपके दिल को छू लेगा कि कैसे एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाती है.
वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो में एक बिल्ली मां अपने नवजात बच्चों की रक्षा करती नजर आ रही है, जो बिना पलक झपकाए उन्हें निहार रही है, जब कोई आकर उसके बच्चों को छू रहा है. बिल्ली पूरी तरह सतर्क होकर उसे लगातार देख रही है. यह मार्मिक दृश्य न केवल दिल को छूता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि मां का प्यार हर प्राणी में एक जैसा होता है. फिर वो चाहे इंसान का बच्चा हो या जानवर का. सोशल मीडिया एक्स पर इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को 24 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.
लोगों को काफी पसंद आ रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो उठे है. एक यूजर ने लिखा ‘यह वीडियो साबित करता है कि मां का प्यार हर प्राणी में एक जैसा होता है. एक यूजर ने लिखा ‘प्यारा परिवार.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘वह अपने बच्चे का पूरा ख्याल रख रही है, अगर कुछ हो जाए तो.’कई यूजर्स ने अन्य वीडियो पोस्ट कर अपने पालतू जानवरों की कहानियां साझा की हैं. इस वीडियो से पता चल रहा है कि मां की ममता सीमाओं से परे है. चाहे इंसान हो या जानवर, एक मां अपने बच्चों की सुरक्षा और भलाई के लिए हर संभव प्रयास करती है.
इसे भी पढ़ेंः-
Viral Video: फटी रह जाएंगी आंखें! हैरान कर देगा इस कुत्ते का कारनामा, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video: WWE अंदाज में भिड़ गए सांप-नेवले, जबरदस्त लड़ाई का वीडियो वायरल
Viral Video: पानी में बच्चे की तरह बॉल से खेलने लगा टाइगर, वीडियो देख खिल जाएगा दिल
Viral Video: वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा, जिंदा निगल जाता मगरमच्छ! बाल-बाल बची जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










