Viral Video : वाशिंग मशीन में घुसा सांप, पाइप से निकला

Updated:
विज्ञापन
Snake Viral Video

वाशिंग मशीन से बाहर निकाला गया सांप

Viral Video : सोशल मीडिया पर सांप का एक वीडियो वायरल है. सांप वाशिंग मशीन के पाइप में दुबक गया था. इसे बहुत ही सावधानी से लोगों ने बाहर निकाला. इसके बाद इसे जंगल की ओर जाने दिया. आप भी देखें वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : सांप का एक वीडियो सामने आया है. यह गलती से वाशिंग मशीन में घुस गया था. इसे लोगों ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला. वीडियो देखकर लग रहा है कि ये छत्तीसगढ़ का है. लोग जिस जगह का उल्लेख कर रहे हैं वो जशपुर जिले में आता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का डंडा लेकर सांप को पाइप से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है. पाइप वाशिंग मशीन का है. पीछे से आवाज आ रही है कि कोतेबिरा गया था. वहां कपड़ों के साथ सांप आ गया. कोतेबिरा मंदिर जिले के तपकरा में पड़ता है. इस बीच एक और आवाज आती है कि सांप को मारना मत. इसे जाने का रास्ता दो. पाइप पर डंडा मारने के बाद सांप बाहर आ जाता है. सांप डरा सहमा नजर आ रहा है. उसे लोग जाने का रास्ता देते हैं. देखें वीडियो

इस वीडियो की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. हालांकि जशपुर इलाके में काफी सांप पाए जाते हैं लेकिन वाशिंग मशीन में सांप का पहुंचना लोगों को चौंका रहा है. इसके बाद इसका पाइप में आ जाना चर्चा का विषय बन गया है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola