Viral Video : बोरे के पीछे छिपा था कोबरा, लोगों ने स्नेक गर्ल को लगाया कॉल, फिर देखें क्या हुआ

“स्नेक गर्ल” अजीता पांडे
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में “स्नेक गर्ल” अजीता पांडे नजर आ रहीं हैं. उन्होंने फैक्ट्री में छिपे कोबरा को बचाया, साथ ही सर्दियों में सांपों से सतर्क रहने की अपील की. आप भी देखें ये वीडियो.
Viral Video : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की अजीता पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. उन्हें सोशल मीडिया पर “स्नेक गर्ल” या “स्नेक रेस्क्यूर” कहा जाता है. हाल ही में उन्हें एक फैक्ट्री में सांप दिखने की सूचना मिली. वहां पहुंचने पर उन्होंने बोरे के ढेर के पीछे छिपे एक कोबरा को देखा. अजीता ने बिना डरे सांप को सुरक्षित पकड़ा और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी. आप भी देखें ये वीडियो.
अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अजीता पांडे ने वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्हें सुरक्षित तरीके से जहरीले सांप को पकड़ते देखा जा सकता है. यूट्यूब पर जारी इस वीडियो में उन्होंने लोगों को जागरूक भी किया. अजीता ने बताया कि सर्दी की शुरुआत में सांप और अन्य सरीसृप गर्म जगहों की तलाश में अक्सर गोदामों या स्टोरेज क्षेत्रों में छिप जाते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी जगहों पर सामान हटाने से पहले आसपास की अच्छी तरह जांच करें और सतर्क रहें.
यह भी पढ़ें : Viral Video : अजगर ने पकड़ लिया बिल्ली को, इसके बाद जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हो गया है और पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब 18 सौ लोगों ने लाइक किया है. क्लिप के अंत में अजीता पांडे लोगों से अपील करती हैं कि वे खुद कभी सांप को पकड़ने या छूने की कोशिश न करें. उन्होंने कहा, “अगर घर या आसपास कहीं सांप दिखे तो उसे छेड़ें नहीं, तुरंत किसी ट्रेंड रेस्क्यूर को बुलाएं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










