Viral Video : अजगर ने पकड़ लिया बिल्ली को, इसके बाद जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग

अजगर ने बिल्ली को पकड़ा (Photo: FB)
Viral Video : एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अजगर के चंगुल से बिल्ली को बचाते हुए दिखाई दे रहा है. उसने सांप की पूंछ पकड़कर उसे झुलाया और बिल्ली को छुड़ाया. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Viral Video : सिंगापुर में एक व्यक्ति ने बहादुरी दिखाते हुए अजगर के चंगुल से एक बिल्ली को बचाया. उसने एक हाथ में फोन पकड़े हुए वीडियो रिकॉर्ड किया जिसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर बाद में शेयर किया. वीडियो में नजर आ रहा है कि दूसरे हाथ से सांप की पूंछ पकड़कर उसे हवा में वह झुला रहा है. यह एक मिनट का वीडियो मार्कस ली ने 30 अक्टूबर को फेसबुक पर पोस्ट किया. ली ने बताया कि उन्होंने पास की झाड़ियों से एक अजीब सी आवाज सुनी और तुरंत वहां पहुंचा. उसे सांप की पूंछ दिखाई दी. वीडियो में देखें उसके बाद शख्स ने क्या किया.
कैसे बची बिल्ली की जान? जानें
मार्कस ली ने बताया कि वे बिना सोचे-समझे तुरंत एक्शन में आये और सांप को पकड़कर उठाया. सांप के साथ बिल्ली भी हवा में उठ गई. वीडियो में नजर आ रहा है कि बिल्ली नाली में फंसी थी और अजगर उसे लपेटकर दम घोंटने की कोशिश कर रहा था. ली ने साहस दिखाते हुए सांप को नाली से बाहर निकाला, जबकि वह बिल्ली को कसकर लपेटे हुए था.
यह भी पढ़ें : Viral Video : काटते वक्त कितना जहर छोड़ता है सांप, देखें 19 सेकंड के वीडियो में
ली ने सांप और बिल्ली दोनों को बार-बार झुलाया और फिर पैर की मदद से उन्हें अलग करने की कोशिश की. कुछ प्रयासों के बाद बिल्ली खुद को छुड़ाने में सफल रही और तेजी से भाग गई. बाद में अजगर पास की झाड़ियों में चला गया. ली ने बताया कि बिल्ली भागकर सुरक्षित जगह पर छिप गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










