Viral Video: नल के ऊपर चढ़कर नहाते दिखा सांप, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Updated:
विज्ञापन
snake

snake

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सांप को नल के ऊपर बैठकर नहाते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. आप भी देखिए सांप के इस अनोखे वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video:  आपने सांपों को जंगलों या स्थानीय इलाकों में कई बार घूमते देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी सांप को इंसानों की तरह नल के पानी से नहाते हुए देखा है? अगर नहीं, तो यह वीडियो आपको जरूर पसंद आएगा.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सांप नीले रंग के पानी के नल पर चढ़कर बैठा हुआ है. नल से पानी निकल रहा है. सांप नल से लिपटकर जहां से पानी निकल रहा है, वहां अपना सिर रखता है और ठंडे-ठंडे पानी से नहाने लगता है. उसे देखकर लगता है कि उसे इस काम में बहुत ही मजा आ रहा है. वह कुछ देर तक ऐसे ही पानी में भीगता रहता है. इसके बाद वह अपना मुंह खोलकर पानी को पीने लगता है. इस अनोखे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: नेवला और सांप के बीच महायुद्ध, किसकी होगी जीत? जानने के लिए देखें वीडियो

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola