सचिन तेंदुलकर का अनोखा होली सरप्राइज, युवराज सिंह का रिएक्शन देख छूट जाएगी हंसी

Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Mar 2025 11:00 PM

विज्ञापन

Sachin Tendulkar Holi 2025

Viral Video: सचिन तेंदुलकर समेत बाकी क्रिकेटर्स ने होली के मौके पर युवराज सिंह को रंगों से किया सराबोर. देखें यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: होली की धूमधाम दुनियाभर में छाई हुई है. हर कोई अभी गली, रास्तों और मोहल्ले में होली का जश्न मना रहा है. ऐसे में हमारे देश के क्रिकेटर भला पीछे क्यों रहें. सोशल मीडिया पर भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवराज सिंह अपने कमरे में सो रहे हैं, वहीं सचिन तेंदुलकर बाकी क्रिकेटरों के साथ मिलकर उनके कमरे के पास जाते हैं और और हाउसकीपिंग स्टाफ होने का बहाना देते हैं. युवराज सिंह इस बात से बेखबर हैं कि बाहर उनके सभी साथी रंगों के साथ उनका इंतजार कर रहे हैं. युवराज सिंह जैसे ही कमरे का दरवाजा खोलते हैं, सचिन तेंदुलकर समेत सभी उन पर रंग लेकर टूट पड़ते हैं. कुछ ही मिनटों में वह पूरे रंगों से सराबोर हो जाते हैं. जिसके बाद सब मिलकर हंसने लगते हैं और थोड़ी देर बाद सब बाहर जाकर साथ में एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेलने लगते हैं.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola