ePaper

Viral Video: सास-बहू में महायुद्ध! लात-घूंसे, झोटा झोटी, पटकी पटका, देखें वीडियो

Updated at : 23 Feb 2025 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
Viral Video mother in law and daughter in law fight

Viral Video mother in law and daughter in law fight

Viral Video: नासिक कोर्ट के बाहर सास-बहू का झगड़ा हिंसक लड़ाई में बदल गया. बाल नोचने, लात-घूंसे और कपड़े फाड़ने तक की नौबत आ गई.

विज्ञापन

Viral Video: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सास और बहू की आपसी दुश्मनी ने कोर्ट के बाहर खूंखार जंग का रूप ले लिया. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में सास-बहू एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाती नजर आ रही हैं. यह झगड़ा इतना उग्र हो गया कि मारपीट, बाल खींचने और कपड़े फाड़ने तक की नौबत आ गई. देखते ही देखते दोनों ओर से पूरा परिवार इस लड़ाई में शामिल हो गया, जिससे माहौल और भी हिंसक हो गया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस के बाद सास ने बहू के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया. बहू भी किसी तरह की कमी नहीं छोड़ रही थी और सास पर हमला करने में जुटी थी. एक महिला, जो काली साड़ी पहने नजर आ रही है, झगड़े में और भी आग लगाने का काम कर रही थी. वह सास-बहू को घसीटते हुए उन पर लात-घूंसे बरसाने की कोशिश कर रही थी. यह पूरा दृश्य किसी पारिवारिक विवाद से ज्यादा किसी युद्ध का नजारा पेश कर रहा था.

इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह था कि मौके पर मौजूद कुछ महिला पुलिसकर्मी और वकील शुरू में तमाशबीन बने रहे. वे बीच-बचाव करने के बजाय दूर खड़े होकर इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखते रहे. हालांकि, थोड़ी देर बाद कुछ अन्य लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद सरकारवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

इसे भी पढ़ें: 26-27 फरवरी को स्कूल-ऑफिस बंद, जानें वजह

यह घटना पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही और इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. लोग इस झगड़े को देखकर दंग रह गए कि कोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर भी पारिवारिक विवाद इस हद तक हिंसक हो सकता है. वीडियो में झगड़े के दौरान गाली-गलौज की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं. लड़ते-लड़ते परिवार के सदस्य एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगते हैं, जिससे आसपास खड़ी एक स्कूटी भी गिर जाती है. यह घटना दर्शाती है कि पारिवारिक विवाद किस हद तक बढ़ सकते हैं और यदि इन्हें समय पर नहीं सुलझाया जाए तो बात हिंसक टकराव तक पहुंच सकती है.

इसे भी पढ़ें: अंडा या पनीर कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद!

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola