Viral Video: दो सिर वाले सांप को देख अचंभित हो रहे लोग, बिरले दिखते हैं ऐसे अजगर, वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि एक दो सिर वाला सांप जमीन पर रेंग रहा है. पीले स्किन पर काली धारियों वाला यह बाल पाइथन कहीं जा रहा है. उसके दोनों सिर एक साथ जुड़े हुए हैं. हमारी अंगुलियों की तरह इस सांप के दो सिर आपस में तालमेल बनाकर काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: सांप दुनिया में कहीं भी मिल सकते हैं. घने जंगलों से लेकर रिहायशी इलाके में सांपों का बसेरा होता है. दुनिया में सांपों की अनगिनत प्रजातियां भी हैं. सोशल मीडिया ऐसे ही एक बाल पाइथन प्रजाति के सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह सांप भी एक आम बाल पाइथन सांप है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी विशेषता है इसका सिर. जी हां इस सांप में एक नहीं दो-दो सिर हैं. दोनों सिर पूरी तरह सक्रिय है. ऐसा सांप बहुत बिरले पाया जाता है. सोशल मीडिया पर दो सिर वाले सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में दिख रहा है कि एक दो सिर वाला सांप जमीन पर रेंग रहा है. पीले स्किन पर काली धारियों वाला यह बाल पाइथन कहीं जा रहा है. उसके दोनों सिर एक साथ जुड़े हुए हैं. हमारी अंगुलियों की तरह इस सांप के दो सिर आपस में तालमेल बनाकर काम कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है इस सांप का धड़ एक है और सिर दो.

वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इसे 8 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘यह सांप को अपना खाना काफी जल्दी खा लेता होगा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘बिल्कुल दो सिर वाले ड्रैगन की तरह.’

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola