Viral Video: पुराना प्यासा कौवा नहीं… ये नये जमाने का चतुर तोता है, वीडियो में देखिए इसकी समझदारी

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: आपने बचपन में प्यासे कौवा की कहानी सुनी होगा. आप हम आपको एक चतुर तोते का वीडियो दिखा रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि तोता कितना समझदार है. सोशल मीडिया पर तोते का वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: बचपन में आपने भी प्यासे कौवे की कहानी सुनी होगी, कैसे को कंकड़ और पत्थरों को घड़े में डालकर पानी ऊपर ले आया. अब जमाना बदल गया है. पक्षी भी चालाक हो गए हैं. अब इसी तोते को देख लीजिए. इसे प्यास लगी तो यह नल को चालू कर पानी पीने लगा. यहीं नहीं इसे यह भी पता है कि नल को पानी पीने के बाद बंद कर देना है. सोशल मीडिया पर तोते का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में दिखी तोते की समझदारी

वीडियो में आप देखते है कि एक रंगीन तोता किस तरह नल को खोलकर पानी पी रहा है. पानी पीने के बाद यह किसी इंसान की तरह नल को बंद भी कर दे रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कई बार तोता नल को खोल और बंद कर रहा है. तोते की समझदारी की सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है.

वायरल हो रहा वीडियो

तोते की समझदारी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से पोस्ट किया गया है. वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. हजारों यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. कई यूजर्स इंसानों को इस तोते से सीख लेने की भी सलाह दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘ईमानदारी से कहूं तो यहां कुछ लोग इस पक्षी से एक-दो बातें सीख सकते हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘यह पक्षी सुंदर और स्मार्ट है.’इसके अलावा कई यूजर्स ने इमोजी बनाकर तो कुछ यूजर ने वीडियो अपलोट का अपनी प्रतिक्रिया जताई है.

Also Read: Viral Video: छिपकर लड़की को देख रहा था बंदर, सामने आया तो रुला ही दिया, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola