Viral Video: धू-धूकर जली बस, देखते ही देखते बन गया आग का शोला, वीडियो हो रहा वायरल

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Vial Video: सोशल मीडिया पर एक जलती हुई बस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh के आईडी  से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

विज्ञापन

Viral Video: कानपुर में एक बड़ा हादसा हो गया. एक बस देखते ही देखते जलकर खाक हो गई. हादसा यूपी के जौनपुर में हुआ. पूरी बस आग के शोलों में बदल गई. बस में सवार दर्जनों लोगों ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई. वीडियो में दिख रहा है कि पूरी की पूरी बस आग के लपटों में घिरी है. बस की खिड़की और दरवाजे से आग निकल रहे हैं. काला गहरा धुआं आसमान में फैल रहा है. बस के आसपास कई लोग खड़े है, कुछ लोग जलती हुई बस का वीडियो भी बना रहे हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

जलते हुए बस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आसपास कई लोग खड़े हैं, कुछ लोग वीडियो भी बना रहे हैं. लोगों ने बताया कि बस में आग लगने के बाद उसमें सवार यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर अभी तक नहीं है. सोशल मीडिया पर जलती हुई बस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh के आईडी  से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

जलते हुए बस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जताई है. कुछ यूजर्स ने आग की घटना को लेकर सवाल भी किया है. एक यूजर ने लिख ‘बस में कैसे लगी आग.’ एक और यूजर्स ने सवाल करते हुए पूछा ‘आग से किसी को नुकसान कत नहीं हुआ.’ इसी तरह एक और यूजर ने लिखा ‘यह बहुत खतरनाक और डराने वाला वीडियो है.’

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola